समाज में फैली कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्याख्यानमाला का आयोजन :-
पीजी कॉलेज झाबुआ में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हुआ आयोजन '
सामाजिक कुरीतियां समाज में व्याप्त अंधविश्वास व संकीर्ण मानसिकता का परिणाम होती है। ... प्रभारी प्राचार्य, डॉ. संजू गांधी
सामाजिक कुरीतियों के परिणामस्वरूप एक स्वस्थ व समृद्ध समाज का निर्माण होता है। ... प्रशासनिक अधिकारी, डॉ. रविन्द्र सिंह
भारतीय समाज में अब भी सामाजिक कुरीतियां अपनी जड़ें गहराई से जमाएं हुए है। जिन्हें दूर करने और समाज को जागरूक करने लिए मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने सेवा पखवाड़ा अभियान आरंभ किया है। इसी कड़ी के तहत शनिवार को पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में विद्याथिर्यों और स्टाफ ने मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजू गांधी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां समाज में व्याप्त अंधविश्वास व संकीर्ण मानसिकता का परिणाम होती है। ये मानव कल्याण को नुक़सान भी पहुंचा रही है। इन्हें दूर करने का जिम्मा भी हम सभी का है।
महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि समाज में फैली इन कुरीतियों को जागरूकता, शिक्षा, कानूनी प्रावधानों, सामाजिक सुधारों से दूर किया जा सकता है। परिणामस्वरूप एक स्वस्थ व समृद्ध समाज का निर्माण होगा।
महाविद्यालय में समाज शास्त्र के प्रो.जेएस भूरिया ने विस्तार से समझाते हुए बताया कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, जातिवाद, छुआछूत, नशापान, महिला उत्पीड़न आदि कुरीतियों ने हमारे समाज को कमजोर बना रखा है। सरकार तो इनको दूर करने के लिए प्रयासरत हैं ही, लेकिन हम सभी को इसके लिए आगे आना होगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजू बघेल ने किया और आभार एनएसएस अधिकारी प्रो. मुकाम सिंह चौहान ने माना। इस व्याख्यानमाला में महाविद्यालय के अनेकों छात्र-छात्राओं सहित प्रो. पीएस डावर, प्रो. बीएस डामोर, डॉ. लोहार सिंह ब्राह्मणे, प्रो. शंकरलाल खरवाडिया, डॉ. सरदार सिंह डोडवे, डॉ. मुकेश डामोर, मनोज आवास्या, अंतिम कलवार आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment