Skip to main content

भामाशाहों का गौरवपूर्ण योगदान – शिक्षा के मंदिर को नई ऊर्जा

 *भामाशाहों का गौरवपूर्ण योगदान – शिक्षा के मंदिर को नई ऊर्जा*

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेटमा, नगर का सबसे प्राचीन एवं गौरवशाली शिक्षण संस्थान है। इस

ऐतिहासिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए वर्षों से कक्षों की भारी कमी महसूस की जा रही थी। वर्तमान कक्ष अत्यंत जर्जर एवं अति प्राचीन हो चुके हैं, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ऐसे में नए कक्षों के निर्माण का संकल्प विद्यालय परिवार द्वारा लिया गया। इस संकल्प को साकार करने में जो नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है,वह है,आदरणीय श्री कैलाशचंद्र जी तिवारी,अधीक्षक SC/ST हॉस्टल, बेटमा ने पूर्व में आपने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय वंदना तिवारी जी की पुण्य स्मृति में ₹21,000/- का उदार दान प्रदान कर इस पावन कार्य की नींव को सशक्त किया। 

जब आपने विद्यालय के व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से यह जाना कि निर्माण कार्य हेतु अभी और सहयोग की आवश्यकता है, तो आपने बिना किसी आग्रह के,स्वयं आगे बढ़कर ₹30,000/- का अतिरिक्त दान प्रदान किया। इस प्रकार आपका कुल योगदान ₹51,000/-हो गया, और आप इस निर्माण कार्य के सबसे बड़े दानदाता (भामाशाह) रहे। इसके अलावा नगर के शिक्षकों, व्यवसायियों, गण मान्य नागरिकों महान योगदान दिया। यह निर्माण केवल ईंट-पत्थरों का निर्माण नहीं है, बल्कि यह सैकड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आपने अपने इस पुनीत कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है,जो समाज और शिक्षा के उत्थान में लगे।विद्यालय परिवार आपके इस अतुलनीय, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए हृदय से नमन करता है।

आपका नाम विद्यालय के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में सदैव अंकित रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...