Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2019

मध्यप्रदेश में पत्रकार साथियों को पत्रकार सुरक्षा कानून का लाभ शीघ्र प्रदान करने की मांग

मध्यप्रदेश में पत्रकार साथियो को पत्रकार सुरक्षा कानून का लाभ शीघ्र प्रदान करने की मांग। इंदौर।आर्यव्रत श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बरिष्ठ पत्रकार कमलेश श्रीवंश ने मध्यप्रदेश के यशस्वी, ऊर्जावान, मुख्यमंत्री परम आदरणीय कमलनाथजी प्रदेश के लोकप्रिय जनसम्पर्क मंत्री माननीय सी,पी शर्माजी,जनसम्पर्क प्रमुख सचिव माननीय संजय शुक्लजी से निवेदन कर मांग की है कि हमे आश्वासन नही हमारी मांगो पर अमल करते हुये तत्काल प्रदेश के पत्रकार साथियो को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का लाभ दिलाने का कष्ट करें। श्रीवंश  ने निवेदन कर माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 1 पत्रकार साथियो को फील्ड में कबरेज करते समय पूर्ण रूप से पुलिस सुरक्षा प्रदान करने,2 पत्रकार साथियो हो रहे हमलो पर तुरंत रोक लगाकर, मुकदमो को वापिस लेने का आदेश ग्रह विभाग को देने का अनुरोध किया। श्रीवंश ने अनुरोध कर निवेदन किया है की मध्यप्रदेश के माननीय पुलिस महानिदेसक प्रदेश के जिलों के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को आदेश पत्र द्वारा देने का कष्ट करें।

बेटमा असलम शेख विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

बेटमा असलम शेख विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कांग्रेस नेता असलम शेख को नगर परिषद बेटमा के लिए विधायक विशाल पटेल ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है | शेख की नियुक्ति पर ईस्ट मित्रों ने बधाई दी है व विधायक विशाल पटेल के प्रति आभार व्यक्त क्या है |

Video बेटमा प्रेस क्लब का गठन

प्रेस क्लब बेटमा नई कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष :- रणजीत सिंह मंडलोई  उपाध्यक्ष:- रमेश कॉकरवाल  सचिव :- निर्मल पेरुलिया  सह सचिव:- सुनील यादव महा सचिव:- अनिल मंडलोई  प्रवक्ता :-राजेंद्र सूर्यवंशी कोषा अध्यक्ष:- सुनील मुनिया एवं फिरोज ख़ान  सदस्य:- सुनिल मेघाया संरक्षक:- धन्नालाल बडगूजर आदी बनाऐ गये  | सभी सदस्यों को ईष्ट मित्रो ने बधाई दी है |

Video देपालपुर में पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर पड़ा लोकायुक्त का छापा

Breaking-: सचिव के घर लोकायुक्त का छापा देपालपुर में पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर पड़ा लोकायुक्त का छापा इंदौर लोकायुक्त टीम सुबह 5:30 बजे  पहुंची देपालपुर देपालपुर जनपद के ग्राम पंचायत अत्याना में था पदस्थ सचिव योगेश दुबे  जमीन जायदाद, संपत्ति का प्रमाणित जानकारी जुटा रही लोकायुक्त पुलिस | अब तक तीन मकान, जमीन , नगदी सहित अन्य सामग्री मिली....जांच पड़ताल जारी पहले की थी कई गांव वालों ने शिकायत, अब जाकर हुई कार्यवाही

बेटमा , महारानी लक्ष्मी बाई व इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई |

 बेटमा,मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली, अप्रितम शौर्य की प्रतिमूर्ति, नारी शक्ति एवं वीरता की प्रतीक महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई  की एवं शक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक, सामर्थ्य और साहस का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी  की जयंती पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्दा पुर्वक मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुवात फोटो पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम के दौरान शक्ती प्रोजेक्ट कार्यकर्ता नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्व.इन्दिरा गांधी एव वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संदीप चौधरी ने किया व आभार पार्षद बन्टी कुमरावत ने माना । इस अवसर पर जनपद सदस्य पोप सिंह मालवीय, पार्षद्वेय  अंकित खत्री, गोविंद मंडलोई, दिलीप चौधरी सहित युवक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव दायमा, सरफराज खान (गोलू) सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर सायबर सुरक्षा में मानद उपाधि प्राप्त़ करने वाले एशिया के पहले पुलिस अधिकारी बने।

अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक  श्री वरूण कपूर सायबर सुरक्षा में मानद उपाधि प्राप्त़ करने वाले एशिया के पहले पुलिस अधिकारी बने। इंदौर अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर व्दारा विगत लगभग एक दशक से सायबर सुरक्षा के क्षेत्र में निरन्तऱ कार्य किया जा रहा है। इसमें उनके व्दारा सायबर सुरक्षा प्रशिक्षण, सायबर सुरक्षा जागरूकता, सायबर सुरक्षा शिक्षा, शोध, प्रकाशन एवं देश की विभिन्ऩ पत्रिकाओं में नियमित रूप से कॉलम लेखन इत्यादि भी सम्मिलित है। सायबर सुरक्षा जागरूकता हेतु उनका नाम "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स" में भी विश्व़ में सर्वाधिक कार्यशालायें लेने हेतु दर्ज है। उन्होंने इस क्षेत्र में विभिन्ऩ मूहिम के माध्य़म से लगभग 500 से ऊपर कार्यशालायें देश एवं विदेश में आयोजित की हैं। उन्हें अन्य़ कई रिवार्ड एवं अवार्ड भी इस क्षेत्र में मिले हैं। इसमें प्रमुख "डॉटा सिक्यूरिटी काऊंसिल ऑफ इण्डिया (DSCI) अवार्ड 2014", "इण्टरनेट एंड मोबाईल एसोसिएशन आफ इण्डिया (IAMAI) अवार्ड 2018", "फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2018" भी सम्मिलित है। इस गहन कार्य को दृष्

नगर के बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ।

रिर्पोटर :- रमेश कॉकरवाल,बेटमा नगर के बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस  बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें स्कूल के बच्चों एव अध्यापकों द्वारा बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया । संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं ने चाचा नेहरू के आदर्शो एवं मूल्यों को समझाते हुए बच्चों को पोषण आहार सम्बंधित ज्ञान वर्धक चर्चा की गई तथा संस्था के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्वादिष्ठ एवं पोस्टिक डिश बनाकर स्टाल लगाया जिसमे बच्चों ने हर स्टाल में जा जा कर भारतीय व्यंजनो का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर संस्था के संचालक मो. अमिन खान ने बच्चों को विद्यालय की और से धन्यवाद दिया एवं संस्था के प्राचार्य द्वारा मुख्य मंत्री के सन्देश का वचन किया तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को यह शपथ दिलाई गई की हम सभी बच्चों को अच्छा ज्ञान देंगे ताकि वे समाज में अपना नाम रोशन कर सके | रणजीत मंडलोई, बेटमा 9827206310

Video बेटमा भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा 21 जोडों का नि:शुल्क सामुहिक विवाह कराया गया

न्यूज़ रिर्पोटर :- रणजीत मंडलोई,बेटमा बेटमा। भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा भागवताचार्य पं. लोकेशानंद शास्त्री के सान्निाध्य में नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन धार रोड स्थित मैदान में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्ना समाजों के 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में शामिल हुए दान दाताओ व  गणमान्यजनों का समिति की ओर से स्वागत किया गया। सम्मेलन के पूर्व गाजे-बाजे के साथ वर-वधुओं का चल समारोह निकाला गया। अंत में सभी की ओर से गृहस्थी का सामान नवदंपती को उपहार स्वरूप भेंट किया गया। कार्यक्रम मे विधायक विशाल पटेल सहित बडी संख्या मे स्थानीय नेता व नागरिक सम्मिलित हुए |

Video बेटमा भागवत कृपा सेवा समिति का बड़ा आयोजन हुआ नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन |

न्यूज़ रिर्पोटर :- रणजीत मंडलोई,बेटमा 9827206310 बेटमा भागवत कृपा सेवा समिति का बड़ा आयोजन | कल होगा निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन | भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा बेटमा की धरा पर दूसरी बार 21 वर वधूओ का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 10 नवंबर रविवार प्रातः 8:00 बजे से मंडी प्रांगण इंदौर धार रोड बेटमा पर आयोजित किया जा रहा है | उक्त जानकारी भागवत कृपा सेवा समिति के संरक्षक पूज्य गुरुदेव पंडित श्री लोकेशा नंद जी शास्त्री ने दी है | भागवत कृपा सेवा समिति निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करती आ रही है इसी कड़ी में सभी के सहयोग से समिति द्वारा 21 वर वधु का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह कराया जा रहा है | प्रातः 9:00 बजे वर वधु का चल समारोह निकाला जाएगा एवं प्रीतिभोज 10:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगा | प्रातः 8:00 बजे शुभ लगना अभिजीत मुहूर्त में व विदाई समारोह दोपहर 3:00 बजे तक होगा | कार्यक्रम को लेकर विगत एक माह से तैयारी चल रही है | व बडी संख्या मे समिति के सदस्यों द्वारा घर घर आमंत्रण पत्र बाटे गये है उक्त आयोजन को लेकर नगर मे भारी उत्साह है | व भागवत कृपा सेवा समिती द्व

SC का बड़ा फैसला- विवादित जगह पर रहेंगे रामलला 'विराजमान', मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए दूसरी जमीन

Big Breaking :- देश के सबसे पुराने और बहुप्रतिक्षित कोर्ट केस अयोध्या राम जन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद केस में फैसला आ गया है और इसके बाद अब विवादित रही जमीन पर रामलला विराजमान ही रहेंगे और यह फैसला हिंदुओं के पक्ष में आया है। वहीं दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष को अलग से मस्जिद के लिए जमीन देने की निर्देश दिए हैं। आज पांच जजों की संवैधानिक पीठ इस मामले में एतिहासिक फैसला सुनाया है। इस बेंच ने लगातार 40 दिन की मैराथन सुनवाई के बाद बीती 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। शुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की और से इस बारे में जानकारी दी गई थी।  उसके बाद से देश में हलचल बढ़ गई थी। सभी राज्यों में पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गई है। उप्र में स्कूल-कॉलेज सोमवार तक के लिए बंद किए गए हैं, वहीं मध्यप्रदेश व दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Ayodhya Case Verdict 2019: मध्‍यप्रदेश में शनिवार को बंद रहेंगे शिक्षा संस्‍थान

अयोध्या पर फैसले की घड़ी आ गई है। एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट शनिवार को अयोध्या पर अपना फैसला सुनाएगा। Ayodhya Case Verdict 2019: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या को लेकर सुनाए जाने वाले फैसले के मद्देनजर मध्‍यप्रदेश सरकार काफी एहतियात बरत रही है। सरकार ने मध्‍यप्रदेश में शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्‍थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा हरिरंजन राव ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मध्य प्रदेश के सभी शासकीय शालाओं की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं प्रदेश भर में शराब दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रमुख सचिव वाणिज्यकर कर मनु श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है।

Video अयोध्या पर फैसले को लेकर हाई अलर्ट, बेटमा में शांति समिति की बैठक हुई व फ्लेग मार्च निकाला

न्यूज़ रिर्पोटर:- रणजीत मंडलोई अयोध्या पर फैसले को लेकर हाई अलर्ट  बेटमा में शांति समिति की बैठक हुई व फ्लेग मार्च निकाला  बेटमा,बुधवार शाम 4:00 बजे पुलिस थाना परिसर मैं शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें SP अवधेश गोस्वामी (पश्चिम), अपर कलेक्टर पवन जैन, एडिशनल SP (ग्रामीण) धर्मराज सिंह मीणा, तहसीलदार अवधेश चतुर्वेदी, SDOP आर के राय , थाना प्रभारी डीपीएस चौहान आदि अधिकारियों ने अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले को लेकर उपस्थित जनसमूह को सतर्क रहने व किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देने की सलाह दी |  नगर में आगामी सभी त्योहारों को भाईचारे वा अमन चैन के साथ मनाने का संकल्प दिलाया साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक व अन्य प्रकार के प्रचार पर आपत्तिजनक पोस्ट फारवर्ड करने पर भी सख्त चेतावनी देते हुए कड़ी से कड़ी कारवाही करने का कहा  | मीटिंग में मुख्य रूप से सर्व श्री गोपाल सिंह चौधरी, धर्मवीर सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह चौहान, असलम शेख ,रामनिवास दाऊ , शशि जायसवाल ,कैलाश भांगड़िया, मोहन सिंह कच्छावा , मान सि

मप्र में भाजपा को झटका, पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता समाप्त

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा ने पन्ना जिले की पवई विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता समाप्त कर दी। लोधी के खिलाफ एक आपराधिक मामले में भोपाल की विशेष अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को उनकी सदस्यता समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। लोधी की सदस्यता खत्म होने से भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा कुछ ही दिन पहले झाबुआ की सीट गवां चुकी है। विधायक की सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी करने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को रिक्त सीट की सूचना भेजी जाएगी। प्रदेश में यह दूसरा मामला है, जिसमें आपराधिक प्रकरण में विधायक को सजा होने पर उसकी सदस्यता समाप्त की गई है। भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी के खिलाफ अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे तहसीलदार और सरकारी अमले पर हमला कर मारपीट का एक मामला अदालत में विचाराधीन था। इसमें विशेष न्यायालय ने सुनवाई के बाद गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई थी। शनिवार को विधानसभा सचिवालय में अदालत के आदेश की प्रमाणित प्रति पहुंची, जिस पर दिनभर इसके कानूनी पहलुओं पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विभिन्न्

LPG सिलेंडर हुआ 76.50 रुपए महंगा, जानिए आपके शहर में अब क्या होंगे दाम

LPG सिलेंडर हुआ 76.50 रुपए महंगा, जानिए आपके शहर में अब क्या होंगे दाम) न ई दिल्ली।   दिवाली खत्म हुई नहीं और दिवाला निकालने की तैयारी हो गई है। देश की तेल कंपनियों ने 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंजर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है यह बढ़ोतरी थोड़ी नहीं बल्कि बहुत ज्यादा हुई है। 1 नवंबर से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर आज से 681.50 रुपए में मिलेगा। वहीं पिछले महीने तक यह 605 रुपए में मिल रहा था। यह लगातार तीसरा महीना है जब तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। जहां तक कमर्शियल सिलेंडर का सवाल है तो इसकी कीमत 119 रुपए बढ़ाई गई है। इसके बाद दिल्ली में यह 1204 रुपए का पड़ेगा। पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 264.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की बात की जाए तो यहां आज से एलपीजी सिलेंडर 703.50 रुपए में मिलेगा वहीं रायपुर में यह 751.50 रुपए में मिलने वाला है। अगर अन्य शहरों की बात की जाए तो कोलकाता में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 706 रुपए हो गई है वहीं मुंबई में यह बढ़कर 651