Skip to main content

अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर सायबर सुरक्षा में मानद उपाधि प्राप्त़ करने वाले एशिया के पहले पुलिस अधिकारी बने।

अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक  श्री वरूण कपूर सायबर सुरक्षा में मानद उपाधि प्राप्त़ करने वाले एशिया के पहले पुलिस अधिकारी बने।


इंदौर अतिरिक्त़ पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर व्दारा विगत लगभग एक दशक से सायबर सुरक्षा के क्षेत्र में निरन्तऱ कार्य किया जा रहा है। इसमें उनके व्दारा सायबर सुरक्षा प्रशिक्षण, सायबर सुरक्षा जागरूकता, सायबर सुरक्षा शिक्षा, शोध, प्रकाशन एवं देश की विभिन्ऩ पत्रिकाओं में नियमित रूप से कॉलम लेखन इत्यादि भी सम्मिलित है। सायबर सुरक्षा जागरूकता हेतु उनका नाम "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स" में भी विश्व़ में सर्वाधिक कार्यशालायें लेने हेतु दर्ज है। उन्होंने इस क्षेत्र में विभिन्ऩ मूहिम के माध्य़म से लगभग 500 से ऊपर कार्यशालायें देश एवं विदेश में आयोजित की हैं। उन्हें अन्य़ कई रिवार्ड एवं अवार्ड भी इस क्षेत्र में मिले हैं। इसमें प्रमुख "डॉटा सिक्यूरिटी काऊंसिल ऑफ इण्डिया (DSCI) अवार्ड 2014", "इण्टरनेट एंड मोबाईल एसोसिएशन आफ इण्डिया (IAMAI) अवार्ड 2018", "फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2018" भी सम्मिलित है।

इस गहन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए इन्दौर स्थित "ओरिएण्टल़ यूनिवर्सिटी" ने श्री कपूर को "सायबर सुरक्षा" के क्षेत्र में "मॉनद उपाधि" प्रदान करने का निर्णय लिया। इस उपाधि को विश्व़विद्यालय के "कन्वोकेशन कार्यक्रम" में विश्व़विद्यालय के चांसलर डॉ. ठकराल व्दारा श्री कपूर को प्रदान किया गया। उपरोक्त़ कार्यक्रम में विश्व़विद्यालय के डीन डॉ. आर.के. जैन व अन्य़ प्राध्यापक एवं शिक्षक भी मौजूद थे। भारी संख्या में श्रोताओं में श्रीमती (डॉ.) श्रीमती सौम्या कपूर एवं शहर की वरिष्ठ़ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र एवं अन्य़ वरिष्ठ़ पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य़ नागरिक उपस्थित थे।

ओरिएण्टल़ यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. आर.के. जैन ने उपाधि प्रदान करते समय यह जानकारी दी कि सम्पूर्ण एशिया में श्री वरूण कपूर पहले ऐसे पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें "सायबर सुरक्षा" के क्षेत्र में "मॉनद उपाधि" प्रदान की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...