Skip to main content

Video बेटमा भागवत कृपा सेवा समिति का बड़ा आयोजन हुआ नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन |

न्यूज़ रिर्पोटर :- रणजीत मंडलोई,बेटमा
9827206310

बेटमा भागवत कृपा सेवा समिति का बड़ा आयोजन | कल होगा निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन |

भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा बेटमा की धरा पर दूसरी बार 21 वर वधूओ का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 10 नवंबर रविवार प्रातः 8:00 बजे से मंडी प्रांगण इंदौर धार रोड बेटमा पर आयोजित किया जा रहा है |

उक्त जानकारी भागवत कृपा सेवा समिति के संरक्षक पूज्य गुरुदेव पंडित श्री लोकेशा नंद जी शास्त्री ने दी है | भागवत कृपा सेवा समिति निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करती आ रही है इसी कड़ी में सभी के सहयोग से समिति द्वारा 21 वर वधु का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह कराया जा रहा है |

प्रातः 9:00 बजे वर वधु का चल समारोह निकाला जाएगा एवं प्रीतिभोज 10:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगा | प्रातः 8:00 बजे शुभ लगना अभिजीत मुहूर्त में व विदाई समारोह दोपहर 3:00 बजे तक होगा |
कार्यक्रम को लेकर विगत एक माह से तैयारी चल रही है |


व बडी संख्या मे समिति के सदस्यों द्वारा घर घर आमंत्रण पत्र बाटे गये है
उक्त आयोजन को लेकर नगर मे भारी उत्साह है | व भागवत कृपा सेवा समिती द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना हो रही हैं |

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...