Skip to main content

बेटमा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने बदल दी सरकारी अस्पताल की रंगत

बेटमा।
संत निरंकारी मिशन के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंहजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को उनके अनुयायियों द्वारा स्थानीय सरकारी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया |

संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन सागौर कुटी ब्रांच के 50 से अधिक सदस्यों ने सफाई करते हुए अस्पताल की रंगत ही बदल दी। सफाई के बाद अस्पताल भवन व परिसर चमक रहा था। सफाई अभियान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान सेवादारों ने पहले तो नए व पुराने अस्पताल भवन की तल मंजिल से लेकर छत तक एवं मैदान, डस्टबिन, बाथरूम आदि की सफाई की। अस्पताल के फर्श व दीवारों पर लगी टाइल्स को पानी से धोकर देखते ही देखते कुछ ही घंटों में अस्पताल की रंगत बदल दी। सफाई के दौरान अस्पताल से तीन गाड़ी कचरा इकट्ठा हुआ, जिसे उठाकर स्वच्छता वाहन से बाहर फिंकवाया गया। पार्षद गोविंद मंडलोई व दिलीप चौधरी का सराहनीय योगदान रहा |

सफाई कार्य में जुटे सेवादारों ने चर्चा में बताया कि अस्पताल में काफी गंदगी थी और दीवारें व फर्श पान-गुटखे की पीक थूक देने से लाल हो रही थी, जिसे उनके द्वारा साफ कर दिया गया है। अस्पताल पुनः गंदा न हो, इसके लिए मरीजों के साथ-साथ अस्पताल स्टाफ को जागरूक होना पड़ेगा। सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज या उनके परिजन जो पान-गुटखा खाकर कहीं भी थूकते या अन्य सामग्री फेक देते हैं, उनसे अस्पताल को जुर्माना वसूलना चाहिए। अगर अस्पताल को गंदा करने वाले मरीजों में डर व्याप्त नहीं किया गया तो अस्पताल पुनः पहले जैसा गंदा हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...