Skip to main content

शराब तस्करों के खिलाफ बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 60 पेटी देसी शराब सहित वाहन जप्त दो आरोपी गिरफ्तार

बेटमा

शराब तस्करों के खिलाफ बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 60 पेटी देसी शराब सहित वाहन जप्त दो आरोपी गिरफ्तार

बेटमा पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार से तस्करी के लिए सांवेर शराब लेजाई जा रही है |  इसी के चलते  बेटमा पुलिस ने  बालाजी चौराहे पर एक लोडिंग वाहन  MP 19 GA 3254 को रोका जिस पर ऑन ड्यूटी पास लगा हुआ था गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी में ऊपर भूसा व कंडे भरे हुए थे तथा नीचे 60 पेटी देसी शराब कीमत ₹256000 है भरी  मिली जिसके चलते  वाहन को जप्त कर  2 आरोपियों को गिरफ्तार कर  थाने ले जाया गया |
आरोपी राहुल पिता भगवान सिंह राजपूत निवासी बनेड़िया सादलपुर जिला धार , गणेश पिता छोटेलाल जाति बलाई निवासी सागौर जिला धार को गिरफ्तार कर 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया इस कार्यवाही में मुख्य रूप से एस आई वीरेंद्र सिंह गौर, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाह, आरक्षक कमलेश, नरोत्तम , देवकरण एवं  मुकेश की भूमिका सराहनीय रही
हम आपको बता दें कि कोरोनावायरस व लॉक डाउन के चलते हैं इंदौर जिले में शराब की दुकान पूरी तरह बंद है वही बेटमा के समीप धार जिले की सीमा प्रारंभ होती है एवं धार जिले में शराब की दुकानें चालू होने के कारण बड़ी मात्रा में शराब तस्करों के द्वारा इंदौर जिले में अवैध शराब लेजाई जा रही है जिसके चलते इंदौर जिले की पुलिस अलर्ट पर है एवं शराब तस्करों के खिलाफ बेटमा पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है |



          

Comments