Skip to main content

हैरतअंगेज कारनामे प्रदर्शित करते हुए आर्य वीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर सम्पन्न ।

 हैरतअंगेज कारनामे प्रदर्शित करते हुए आर्य वीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर सम्पन्न ।         


धार, आर्य समाज धार के तत्वावधान में तैवीस अप्रैल से तीस अप्रैल तक सात दिवसीय आर्य वीर दल योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर परिसर धार में शिविर संचालक महेश आर्य, लाखनसिंह आर्य जिला प्रभारी,विक्रम डूडी भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती आरती यादव महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी, व्यायाम प्रशिक्षक कृपालसिंह , राजेश आर्य के सानिध्य में चल रहा था।

धार एवं झाबुआ जिले के पचास से अधिक युवाओं ने योग,शास्त्र,यज्ञ, योगासन, संस्कार वान बनने, तथा शस्त्र विद्या का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन समारोह पूर्वक यज्ञ की आहूतियों के साथ माननीय प्रकाश जी आर्य महामंत्री सर्वदेशीय आर्य प्रतिनिधि सभा के मुख्य आतिथ्य में तथा भेरूसिंह आर्य संचलक आर्य वीर दल, महेंद्र शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार म प्र, सुखदेव शर्मा संपादक वैदिक पत्रिका के विशेष आतिथ्य में  

प्रशिक्षणार्थियों की साहसिक प्रस्तुतियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आह्वान किया कि नहीं विध्न बाधाओं को हम, स्वयं बुलाने जाते हैं,इतने पर भी आजाये तो कभी नहीं घबराते हैं।हमे भागवान राम कृष्ण के आदर्शों का पालन करते हुए आतताइयो से रक्षा के लिए तैयार रहना होगा एवं राक्षसों के संहार करने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए धर्म की रक्षा करना चाहिए। महेंद्र शर्मा ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी वर्मा ने कहा कि सात दिनों में अपने जोभी अच्छी बातें सीखी है इसका विस्तार अपने नगर में करना चाहिए एवं नियमित योग खुद भी करें ओर योग कक्षा लगाकर समाज को लाभ पहुंचायें सभी वक्ताओं ने संस्कार वान बनने व भारत माता की सेवा करने की प्रेरणा दी। 

शिविरार्थियों ने योगासन,शस्त्र संचालन, साहसिक गतिविधियों से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया खूब तालियां बटोरी तीन घंटे तक खूब करतब दिखाए गए।  अतिथियों का स्वागत युवा भारत जिला प्रभारी सुनिल धौरा,संगीता पांडेर, सुरेश चराटे,आदि सदस्यों ने किया।इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पतंजलि योगपीठ जिला धार, सरस्वती शिशु मंदिर धार परिवार का विरोष योगदान रहा। संचालन लाखनसिंह आर्य ने किया आभार शिविर अध्यक्ष उमराव भाटी ने किया । यह जानकारी मिडिया प्रभारी मिलन्द पांडर ने दी।

हर खबर पर नजर

                     खोजी नजर

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...