Skip to main content

मिशन - नगरोदय योजना के हितग्राहि हुए लाभांवित

 नगरोदय योजना के हितग्राहि हुए लाभांवित, मिशन - नगरोदय के तहत बेटमा नगर परिषद में कार्यक्रम आयोजित किया गया |

बेटमा। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार माननीय मुख्यमंत्री जी श्री शिवराजसिंह चौहान की गरिबों के कल्याण हेतु प्रारम्भ की गई मिशन नगरोदय योजना का गरिमामय अयोजन दिनांक 17.05.2022 को नगर परिषद बेटमा कार्यालय प्रांगण में किया गया। 

जिसके तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भूमिपुजन एवं लोकार्पण/राशि वितरण, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 व अमृत 2.0 के शुभांरभ कार्यक्रम के साथ मध्यान भोजन योजना अतंर्गत प्राधनमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र/छात्राओं को क्रमंशः 10 किलो एवं 15 किलो मुंग मय बेग के वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। 


विभिन्न योजना अंतर्गत दिये गये लाभ/सहायता का विवरण निम्नांकित है

1. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों को प्रतिमाह प्रति हितग्राही 600/- रूपयें पेंशन प्रारंभ की गई।

2. पी.एम स्वनिधी योजना अंतर्गत स्वंय का रोजगार प्रारम्भ करने हेतु 6 हितग्राहियांे को प्रति हितग्राही 10000/- तथा 3 हितग्राहियों को प्रतिहितग्राही रूपयें 20000/- ऋण स्वीकृत।

3. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों को 200000/- प्रति हितग्राही के मान से अनुग्रह सहायता राशि दी गई।

4. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 6 हितग्राहियों कों अंतिम किश्त राशि रूपयें 50000/- के मान से एवं 1 हितग्राही कों द्वितिय किश्त 100000/ सिंगल किल्क के माध्यम से  भुगतान की गई।

5. प्रधानमंत्री आवास योंजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश करवाया गया। 


इसके साथ ही नगर विकास के तहत पुरा बाजार में सुवालालजी जैन के मकान से लतीफ मास्टर के मकान तक एवं लतीफ मास्टर के मकान से जैन दवाखाना (मदनलाल जैन) के मकान तक सिमेंट कांक्रीट रोड निर्माण का भूमिपुजन किया गया |


 इस अवसर पर नगर परिषद बेटमा के अध्यक्ष श्री धर्मवीरसिंह चौहान (बब्बी दरबार), बेटमा के नायब तहसीलदार श्री नीरज प्रजापती जी, वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता श्री मोहन सिंह कछावा.भा.ज.पा नगर अध्यक्ष श्री शशी जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री निलेश चौहान, पार्षद श्री तेजराम डावर, पार्षद प्रतिनिधि श्री विक्रम भारती, श्री गोविन्द काबरा, श्री बंटी खण्डेलवाल, शासकीय कन्या मा.विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री रामेश्वर मण्डलोई, 



मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी पाटीदार द्वारा इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया और नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सकारात्मक फीडबैक दे कर नगर को नम्बर 01 बनाने में सहयोग करें।

हर खबर पर नजर
                  खोजी नजर
खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा
9827206310/7000493011


Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...