Skip to main content

इंदौर दुग्ध संघ द्वारा बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित

 इंदौर दुग्ध संघ द्वारा बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित


सगड़ोद दुग्ध सहकारी समिति में वर्ष  2017-18 से 2020 -21 का बोनस   वितरण  सांसद माननीय श्री शंकर ललवानीजी के मुख्यातिथ्य , पूर्व विधायकश्री मनोज जी पटेलके प्रमुख्य आतिथ्य एवं इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोतीसिंग जी पटेल की अद्यक्षता में संपन्न हुआ, इस अवसर पर संचालक प्रहलादसिंह जी पटेल ,  श्री धर्मवीर सिंह चौहान " बप्पी दरबार" , श्री मलखानसिंह जी , वसुदेवजी मकवाना, पी एस भाटिया ,विशेष अतिथि रहे। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष श्री  सीताराम गनपत जी एवं संस्था सचिव श्री प्रहलाद ने अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत एवं साल श्रीफल से सम्मान किया ।


  712114 रुपये का  बोनस वितरण किया।

सर्वाधिक बोनस श्री सरदार सिंह मांगीलालजी को 22334  रु ,राधेश्याम जगन्नाथ जी को 14320 रु एवं सजन सिंह देवसिंगजी को 11757 रु. दिया गया।श्री मोतीसिंह जी पटेल ने  दुग्ध संघ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी,बताया कि संस्था दूध के भाव के अलावा सतत बोनस वितरित कर रही है, जबकि यदि यह दूध व्यापारी को दिया जाता तो यह पूरा मुनाफा वह स्वयं रख लेता। संस्था द्वारा अपने लाभ से बोनस के अलावा अन्य योजनाओं में भी सहयोग किया जा रहा है, विगत दो वर्षों में  संस्था ने क्रमश 51हजार एवं 31 हजार रुपये कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री राहत कोष में दुग्ध संघ के माध्यम से दिया।श्री मोती सिंह जी पटेल ने बताया कि इंदौर दुग्ध संघ द्वारा शीघ्र ही कृषक भ्रमण एवं अध्ययन कार्यक्रम दुग्ध संघ के सहयोग से प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें गुजरात राज्य की डेरियो का अध्ययन एवं द्वारकाधीश तथा 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करवाए जाएंगे।।

श्रीलालवानी जी एवम श्री मनोज जी पटेल ने दुग्ध समिति एवम दुग्ध संघ के कार्यों की सराहना करी, तथा समस्त दूध प्रदायको को बोनस के लिये बधाई दी।साथ ही आपने शासन से हर प्रकार से सहयोग दिलवाने का विश्वास दिया है।  श्री मनोज जी पटेल ने बताया कि हम सब ने कोरोना महामारी के समय आक्सीजन की कमी  एवं संकट का सामना किया ,अतः समस्त ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि आगामी बारिश के समय अधिक दे अधिक वृक्षारोपण कर  पर्यावरण में सहयोग दे।

कार्यक्रम में श्री गणेश परमार , श्री निलेश उपाध्याय श्री गब्बूसिंह  मकवाना , श्री सीताराम सेट श्री लक्ष्मीनारायण मकवाना , श्री हेमसिंह सुनेरसिंग, अम्बाराम केशरसिंह, जगदीश नंदाजी ,राधेश्याम रामसिंग, केशरसिंह मांगीलाल,महेश जगन्नाथ, रतनसिंह, वसुदेवजी,नरेन्द्र मकवाना,कमल पटेल, दूल्हा पटेल पर्यवेक्षक श्री  विनायक राव ,नेपाल सिंह परिहार ,शिवनारायण बड़वाया इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक ओपी सोनी ने किया एवं आभार संस्था पर्यवेक्षक श्री रोहितनागर ने माना।

हर खबर पर नजर

                  खोजी नजर

प्रधान संपादक:- रणजीत मंडलोई

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...