Skip to main content

गुमशुदा नाबालिग का एक वर्ष पश्चात हिंदू जागरण मंच ने सुलझाया मामला

 गुमशुदा नाबालिग का एक वर्ष पश्चात हिंदू जागरण मंच ने सुलझाया मामला

इंदौर देहात अंतर्गत बेटमा थाना क्षेत्र से मजदूरी का काम करने वाली 15 वर्षीय आदिवासी बालिका को दिनांक 25.12.2022 लगभग 1 वर्ष पूर्व

 नसीम अहमद पिता मुलातीब अहमद निवासी ग्राम भखरौली मुंगेशपुर थाना केसरगढ़ जिला बहरैच उत्तर प्रदेश बहला फुसला कर ले गया था वहां उसका बलात्कार किया गया। अल्प आयु में गर्भवती इस लड़की को पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया। कुछ समय बाद लड़की को एक बच्चा भी हुआ।  परंतु आज दिनांक तक पुलिस द्वारा केवल गुमशुदगी ही दर्ज की हुई थी। इस विषय के *हिंदू जागरण मंच महू* के संज्ञान में आने के बाद पुलिस पर दबाव बनाकर  आरोपी के खिलाफ प्रकरण की  जाँच में नामजद पोक्सो एक्ट एवं धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं को बढ़ाया गया। पुलिस दल आरोपी को पकड़ने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गया है। 

उक्त प्रकरण वैसा ही गंभीर है जैसा की पूर्व में बड़वानी की आदिवासी बालिका जिसके आरोपी दिल्ली में बालिका से वेश्यावृत्ति करवाते थे। जिसे *उज्जैन हिंदू  जागरण मंच* ने ट्रेस किया था। उक्त प्रकरण में तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद एक बड़े मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ था जो इसी प्रकार से मजदूरी करने वाली *आदिवासी बच्चियों को बरगलाकर फुसलाकर दिल्ली  ले जाकर भिक्षा वृत्ति और वेश्यावृति करवाते हैं।* इस प्रकरण में पीड़ित बालिका को 3:30 लाख रुपए की विधिक सहायता भी मिली थी।

👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...