Skip to main content

एकीकृत हायर सेकंडरी दिग्ठान के शिक्षक यशवंत सिंह ठाकुर एवं श्रीमती सीताबाई के सेवनवृति पर समारोह पूर्वक बिदाई दी गई।

 एकीकृत हायर सेकंडरी दिग्ठान के शिक्षक यशवंत सिंह ठाकुर एवं श्रीमती सीताबाई के सेवनवृति पर समारोह पूर्वक बिदाई दी गई।     

     


 

  नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन दिग्ठान पर यशवंत सिंह ठाकुर एवं श्रीमती सीताबाई के सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह का आयोजन संस्था के श्रीमती सुनीता जैन की अध्यक्षता में प्राचार्य आशीष बाहेती,के मुख्य आतिथ्य में तथा रामभरोसे वर्मा प्रांतीय प्रचार मंत्री प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र, पावन कुशवाह जनपद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह महासभा जिला धार, नीलेश कुशवाह जनपद सदस्य एवं कुशकल्याण बोर्ड धार विधानसभा प्रतिनिधि, के विशेष आतिथ्य में किया गया। 

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। रामभरोसे वर्मा ने साफा पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित स्टाफ के द्वारा शाल श्रीफल माल्यार्पण, सम्मान पत्र, अटेची प्रदाय कर भावभीनी बिदाई दी । प्रतीक चिन्ह, उपहार आदि भेंट की।विष्णु पंवार,,पवन कुशवाह, सहित वक्ताओं ने ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हंसमुख स्वभाव वाले, बच्चों के प्रति सहजता रखने वाले,कर्म योगी, शाला में समय पर उपस्थिति देते हुए विद्यालय परिवार में मिलन सारिता परिवार भाव से रहते थे। मुख्य अतिथि बाहेती ने कहा कि यशवंत सर यथा नाम तथा गुण वाले कर्तव्य निष्ठा के अनुकरणीय उदाहरण है। श्रीमती सीताबाई की सेवाएं हमेशा याद आती रहेगी। 

रामभरोसे वर्मा ने कहा कि ठाकुर सर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। सेवा निवृत्ति के बाद योग को अंगीकार करते हुए अब दूनी उर्जा से समाज सेवा में जुटेंगे इसी अपेक्षा के साथ हार्दिक अभिनन्दन करते हैं। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ठाकुर मंचासीन थे। 

विद्यालय परिवार के सदस्य गण,सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र के कोषाध्यक्ष मांगीलाल पंजराया, राकेश वर्मा बड़े बाबू,मिलिंद मण्डवाल,केलाश कुशवाह, मुकेश सर, सचिन मण्डवाल सहित बड़ी संख्या में स्नेही जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सहभोज का आयोजन किया गया। संचालन प्रवीण कुमार मुदगल ने किया आभार प्रीतम एवं नीरज ठाकुर ने माना।ढोल ढमांके आतीषबाजी, शोभायात्रा के साथ परिजन ने अगवानी की।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...