चार धाम तीर्थ यात्रियों के सादलपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
विगत माह सादलपुर एवं आस पास के यात्रीगण तीर्थाटन पर गये हुकमसिंह कुशवाह, रामेश्वर बड़गूजर, मोहनलाल कुशवाह दिग्ठान, लीलाधर कुशवाह,ओमप्रकाश कुशवाह,धार, कृष्ण सिंह कुशवाह ,लक्ष्मण कुशवाह, मुकेश पंचोरिया, विष्णु बरनासिया सपत्नीक एवं आनंदीलाल कुशवाह, पर्वत सिंह बड़गूजर,भवनेश, आदर्श कुशवाह पातलिया पुरा दिग्ठान, पहला जत्था उत्तराखंड के गंगौत्री यमनौत्री केदारनाथ बद्रीनाथ एवं उत्तर भारत के तीर्थों के दर्शन कर सकुशल लौटने पर श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज चौक सादलपुर पर गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया पूष्पवर्षा, माल्यार्पण, शोभायात्रा निकालकर आतिशबाजी की गई।
सभी तीर्थ यात्रियों के गृह नगर में भी गाजे-बाजे ढोल ढमांके आतीषबाजी शोभायात्रा के साथ अभिनंदन किया गया। रामभरोसे वर्मा, रामेश्वर राठौर, रामस्वरूप वर्मा, संजय वर्मा,जयन्त कुशवाह, सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने अगवानी की। परिजनों में नवीन कुशवाह, कैलाश कुशवाह ने आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment