Skip to main content

महादान की मिसाल, मकर संक्रांति पर सादलपुर में रक्तदान शिविर

 महादान की मिसाल, मकर संक्रांति पर सादलपुर में रक्तदान शिविर


मकर संक्रांति पर मानवता का उत्सव, सादलपुर में हुआ  82 यूनिट रक्तदान महादान


सादलपुर। मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, दान और त्याग की जीवंत परंपरा है। शीत ऋतु की इस संक्रांति पर जब सूर्य उत्तरायण होता है, तब भारतीय संस्कृति में दान को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। लेकिन जब यह दान किसी अनजान के जीवन को बचाने के लिए हो, तब वह महादान बन जाता है।

इसी भाव को साकार करते हुए सादलपुर में लगातार चौथे वर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत  और हिन्दू युवा वाहिनी सादलपुर के संयुक्त तत्वावधान में माताजी चौक पर आयोजित इस शिविर में जिला भोज चिकित्सालय की टीम के सानिध्य में सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण किया गया।

शिविर का शुभारंभ नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। युवाओं ने बिना किसी आग्रह के, स्वप्रेरणा से आगे बढ़कर रक्तदान किया और यह सिद्ध किया कि समाज की धड़कन आज भी संवेदनशील हाथों में सुरक्षित है।

बंयासी यूनिट  रक्त एकत्रित होना केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि अस्सी से अधिक परिवारों के लिए आशा का संचार है। जिला भोज चिकित्सालय के रक्तकोष विभाग द्वारा रक्तदाताओं को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें सेवा का उत्साह और अधिक प्रबल हुआ।

मकर संक्रांति के इस पावन दिन पर सादलपुर की धरती ने यह संदेश दिया कि दान का सर्वोच्च रूप वही है, जो किसी के जीवन में नई संक्रांति, नई सुबह लेकर आए। यह आयोजन न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि मानवता के प्रति सामूहिक संकल्प का उज्ज्वल उदाहरण बन गया। जिला भोज ब्लड बैंक के डाॅ देवकरण सोलंकी, श्रीमती मंजू गुजराती नर्सिंग आफीसर,सोहन चौहान लेब टेक्नीशियन, अशोक भंवर गाड़ी अटेन्डर, संदीप बोरासी वाहन चालक का योगदान रहा।इस अवसर पर पी एच,ई धार से पधारे लोकेश टाकोलिया द्वारा जल परीक्षण किया गया।नलजल सहित लगभग एक्कीस ट्यूबवेल के जल की जांच की गई सभी नमूनों को पीने योग्य पाया गया।शिविर का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान, तरूण जाट सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति रही। रक्तदान करने वाले दानदाताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया।ग्राम पंचायत एवं हिन्दू युवा वाहिनी सादलपुर की ओर से संतोष कुशवाह ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...