Skip to main content

धार झाबुआ ग्रामीण बैंक सादलपुर के शाखा प्रबंधक राजेन्द्र मालवीय को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी बिदाई दी।

 धार झाबुआ ग्रामीण बैंक सादलपुर के शाखा प्रबंधक राजेन्द्र मालवीय को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी बिदाई दी।       

     


                                                                              

   धार झाबुआ ग्रामीण बैंक सादलपुर पर शाखा प्रबंधक राजेन्द्र मालवीय की अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर बिदाई समारोह का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक विश्वास वडनेरकर की अध्यक्षता में डी आर एम मोहन रघुवंशी, त्रिमूर्ति नगर धार के शाखा प्रबंधक अजय तिवारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। क्षेत्र के भगवान पाटीदार,नारायण पाटीदार, बालोदा,रामसिंह कुशवाह,उदयसिंह वर्मा, विष्णु पाटीदार बिजूर , मोहनलाल कामदार, रामपुर, जवाहर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति में स्टाफ के साथियों की ओर से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने अतिथियों को साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

अध्यक्ष महोदय ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित नागरिकों ने माल्यार्पण किया। तिवारी ने मालवीय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आपके समय की पाबन्दी, समर्पित सेवा भाव पर प्रकाश डाला, रामभरोसे वर्मा ने आपके सहयोगी, भावना के बारे में जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए योग को अंगीकार करने की बात कही।

 नवीन शाखा प्रबंधक श्रीमती सोकल ने मालवीय जी के साथ किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें बहुत कुछ सीखने को मिला आगे भी मार्गदर्शन करते रहेंगे ऐसी अपेक्षा है।अध्यक्षीय उद्बोधन में वडनेरकर ने बताया कि आपके मिलन सार स्वभाव, इमानदारी से कार्य को करने को आनेवाली पीढ़ी आदर्श मान कर कार्य करेगी। श्रीमती मालवीय ने आपके सहज स्वभाव एवं कर्तव्य निष्ठा के बारे में बताया। सेवा निवृत्त मालवीय जी सह कर्मियों से मिले सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बिदाई समारोह आयोजित करने व सम्मान देने के लिए साधुवाद ज्ञापित किया। 

कविता सिलावट,सुरक्षा अधिकारी देवीलाल जाट, शिवनारायण जाट का सहयोग रहा, संचालन घिटाबिल्लौद शाखा प्रबंधक विकास चौहान ने किया। आभार अजय तिवारी ने व्यक्त किया।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...