तीन धाम तीर्थ यात्रियों के दूसरे जत्थे के नगर आगमन पर ढोल ढमांके शोभायात्रा के साथ स्वागत किया ।
सादलपुर से तीन धाम, उज्जैन महांकाल, नेपाल,गंगासागर, जगन्नाथ धाम, समस्त ज्योतिर्लिंग दर्शन,रामेश्वरम, द्वारकाधीश,भेंटद्वारका, पावागढ़, ओंकारेश्वर सहित उत्तर, पूर्वी, दक्षिण ,पश्चिम भारत के समस्त तीर्थों के दर्शनार्थ लाभ लेकर दस सदस्यीय दल श्रीमती सरोज राजु सेन, गिरिजा गोविंद सेन,कलाबाई हरीसिंह चौधरी, शिवकला बैरागी,मधु पांचल, सरजू देवी चौहान,बलराम दास बैरागी जब संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंचे तो बेन्डबाजो , शोभायात्रा,ढ़ोल ढमाके के साथ नगर के समस्त मंदिरों के दर्शन करते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचे।
जहां पर पथवारी पूजन किया।जगह-जगह पूष्प मालाओं से पूष्प वर्षा कर तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में नगर के रामभरोसे वर्मा, ,कालूदास बैरागी, शिवनारायण जाट, मोहनलाल चौहान,भगवान सिंह चौधरी,किशोर जाट, रामसिंह कुशवाह सर, अंतिम चौहान, प्रदीप पाटीदार,संजय वर्मा,गोपाल सेन,, देवेन्द्र चौधरी, प्रहलाद पांचाल, पप्पू सेन,लोकेश पांचाल,बाहर से पधारे मेहमानों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। तीर्थ यात्रियों के परिजनों ने आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment