घुमंतु अर्ध घुमंतु नाथ समाज का प्रांतीय अधिवेशन बोदवाड़ा धाम सादलपुर में सम्पन्न हुआ । ।
विगत दिनों बागरड़ी नदी के तट पर स्थित बोदवाड़ा धाम हनुमंत आश्रम पर घुमंतु अर्ध घुमन्तु नाथ समाज का प्रांतीय अधिवेशन प्रांताध्यक्ष मुन्ना नाथ योगी की अध्यक्षता में, प्रांतीय महासचिव बबलू नाथ शिकारी, सचिव राजेश नाथ चौहान, महाकाल सेना सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलराम राठौर, मानवता सहयोग सेवा आश्रम अध्यक्ष लखन राठौर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कैलाश नाथ व्यास सादलपुर के आतिथ्य में किया गया।
सादलपुर के आयोजकों द्वारा अतिथियों को साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों को लागू करने पर बल दिया गया।मूल रूप से घुमंतु समाज होने के कारण बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाती है इसलिए हमें शिक्षा से बच्चों को जोड़ने के उपायों पर विचार कर एसी व्यवस्था की जावे कि हमारी आनेवाली पीढ़ी पढ़-लिखकर समाज की मुख्य धारा में स्थान बनाने में सफल हो।
नशा मुक्ति हेतु भी हमे आगे आना होगा ताकि हमारी आर्थिक सामाजिक स्थिति में सुधार हो।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने कहा कि हम स्वस्थ रहें मस्त रहें इसके लिए योग प्राणायाम का अभ्यास करने की प्रेरणा देते हुए मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन के दुष्प्रभाव से बचने हेतु प्रेक्टिकल करके बताया कि यदि हम तुलसी के पत्ते मोबाइल के पीछे लगा लें तो हम रेडिएशन के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं।समाज के पदाधिकारियों ने वर्मा एवं गजराज कुशवाह का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया ।बड़ी संख्या में प्रादेशिक एवं जिला पदाधिकारियों की गरिमा मय उपस्थिति रही।सह भोज का आयोजन किया गया। संचालन बलराम राठौर बरखेड़ा ने किया।नाथ समाज सादलपुर के रामनाथ पटेल ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment