लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन
बेटमा - नगर परिषद बेटमा में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहनों की राशि का अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देपालपुर परियोजना क्रमांक एक में लाडली लक्ष्मी उत्सव का परियोजना कार्यक्रम नगर परिषद बेटमा में किया गया ।
दिनांक 16/1/26 शुक्रवार को कई प्रकार की गतिविधि कराई गई महिला बाल विकास विभाग द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं लाडली बहनों द्वारा कई प्रकार के खेल करवाए गए जैसे कुर्सी रेस,गुल्ली डंडे एवं पतंग प्रतियोगिता कराई गई साथ ही संक्रांति पर्व के उपलक्ष में गुड़ की तिल्ली के व्यंजन का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में सीडीपीओ सर एवं सुपरवाइजर मैडम और बड़ी संख्या में महिलाएं जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण शामिल हुए क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एवं सहायिका उपस्थिति रहे ।



Comments
Post a Comment