537वीं श्रीमद भागवत कथा आज से पूरा बाजार में
बेटमा:- नगर में आज से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन स्थानीय पूरा बाजार में किया जा रहा है। भागवत कथा रोहिताश्व जी पाठक (अटावदा वाले) के मुखारविंद से होगी। कथा के पूर्व आज कलश यात्रा निकाली जाएगी जो अन्नपूर्णा मंदिर से प्रारंभ हो कर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा पाण्डाल पहुंचेगी।
कथा प्रतिदिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक 8 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। कथा श्रीराम जानकी गौशाला के सहयोगार्थ की जा रही है।



Comments
Post a Comment