Skip to main content

बेटमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता लॉक डाउन के दौरान भी की जा रही थी शराब की तस्करी तूफान गाड़ी व 10 पेटी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

बेटमा
लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक घूमने वालों के विरुद्ध  की जा रही  कार्यवाही में बेटमा पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब तूफान गाड़ी व  दो आरोपी के साथ पकड़ी

                 श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय शहर इंदौर  श्री हरिनारायण चारी मिश्रा श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम  श्री महेश चंद्र जैन श्रीमान   धर्मराज मीणा पुलिस अधीक्षक  महू  श्रीमान संजय चतुर्वेदी एसडीओपी  देपालपुर द्वारा  देश में वर्तमान समय में कोरोना महामारी के लिए किए गए लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में अवैध शराब माफिया  पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे  |

उक्त निर्देशों के पालन मे दिनांक 16/04/2020 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की तीन व्यक्ति   एक तूफान गाड़ी में ग्राम बोरिया तरफ से ग्राम माचल बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं  उक्त सूचना पर विश्वास करके  सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और आरक्षण 3000 ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया आरक्षक 3785 कमलेश व आरक्षक चालक मुकेश शर्मा  द्वारा  उक्त गाड़ी को राजपुरा फाटा पर घेराबंदी कर रोका गया उक्त तूफान सवारी गाड़ी पर्पल कलर की जिसका नंबर एमपी 09 बी सी 7505 वाहन को रोकते समय एक व्यक्ति वहां से कूदकर भागा घेराबंदी कर वाहन के अंदर बैठे दो व्यक्तियों को पकड़ा व वाहन को चेक किया उसके अंदर 10 पेटी देसी दोबारा शराब की मिली जिनके अंदर 50-50 क्वार्टर  कुल 500 क्वार्टर करीबन 90 लीटर कीमती ₹38000, देसी  दोबारा शराब के भरे हुए पाए गए वाहन में बैठे दोनों व्यक्तियों में से वाहन चालक का नाम पता पूछते उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता मान सिंह ढोली निवासी   ग्राम चिकलौंडा थाना बेटमा व दूसरे ने अपना नाम जीतेंद्र पिता मोहन जाति चमार निवासी ग्राम चिकलौंडा थाना बेटमा का होना बताया वह गाड़ी से कूदकर भागे अपने साथी का नाम राजकुमार पिता ओमप्रकाश पटेल जाति  गारी निवासी ग्राम बीजूर जिला धार का रहना बताया उक्त आरोपियों का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट  वह धारा 188 भा द वि का पाया जाने से थाना बेटमा पर अपराध क्रमांक 194/2020 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उपरोक्त कार्य में थाना प्रभारी बेटमा श्री धीरेंद्र पाल सिंह चौहान के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह गौर और आरक्षण 3000 ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया आरक्षक 3785 कमलेश व आरक्षक चालक मुकेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही**

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...