Skip to main content

क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र का सामूहिक विवाह अक्षय तृतीया पर कुशवाह मेरेज गार्डन दिग्ठान रात्रि में होगा।

 क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र का सामूहिक विवाह अक्षय तृतीया पर कुशवाह मेरेज गार्डन दिग्ठान रात्रि में होगा।         

 


बेटमा - दिग्ठान  विगत दिवस सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र की बैठक का आयोजन म प्र शासन के उद्यानिकी,खद्य प्रसंस्करण  एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय श्री भारत सिंह जी कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में तथा अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रान्ताध्यक्ष श्रीअमरदीप सिंह जी मौर्य के विशेष आतिथ्य में कुशवाह मेरिज गार्डन दिग्ठान पर किया गया। 




गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ डां गिरधारी लाल सुलाखिया एवं महामंत्री रामभरोसे वर्मा ने प्ररेणा गीत सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया । अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुभाष चन्द्र पटेल सादलपुर के द्वारा साफा बंधवाकर माल्यार्पण के साथ किया कार्य क्रम के संयोजक नीलेश कुशवाह सहित बाहर गांव से पधारे सम्माननीय सदस्यों ने स्वागत द्वार पर अतिथियों के प्रवेश के साथ ही पंक्ति बद्ध तरीके से बारी बारी से माल्यार्पण किया।इस अवसर पर नर्मदा लाओ मालवा बचाओ अभियान के अध्यक्ष पवन कुशवाह एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी वर्मा सहित सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा ।



 तत्पश्चात बैठक में वर्ष 2021मेअक्षय तृतीया 14मई को कुशवाह मेरिज गार्डन दिग्ठान में रात्रि कालीन चौंतीस वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने बाबद सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया । सभी गांवों के अध्यक्ष गण मंचासीन थे। अतिथियों ने समाज के द्वारा विगत तैंतीस वर्षों से सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां भी समाज को हमारी आवश्यकता होगी हम सदा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। संचालन महामंत्री रामभरोसे वर्मा ने किया आभार कोषाध्यक्ष मांगीलाल पंजराया ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...