Skip to main content

योग,यज्ञ एवं वृक्षारोपण के साथ श्रृद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी का जन्म दिन उत्साह से मनाया।

 योग,यज्ञ एवं वृक्षारोपण के साथ श्रृद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी का जन्म दिन उत्साह से मनाया।          


    

 धार  पतंजलि योगपीठ जिला धार के तत्वावधान में शांति कुंज कालोनी धार में परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में आयुर्वेद शिरोमणि परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्म दिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ युवा भारत राज्य प्रभारी यशस्वी पेमाराम पूनिया के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रकृति प्रेमी धार जिले के धरती पुत्र कर्म योगी पिरागसिंह डामोर के विशेष आतिथ्य में तथा भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विक्रम डूडी की अध्यक्षता में, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती आरती यादव, युवा भारत जिला प्रभारी सुनील धौरा के आतिथ्य में योग शिविर का आयोजन किया गया।साथ ही धार जिला पतंजलि के योग प्रभारी लाखनसिंह आर्य, महेश आर्य के द्वारा वेद की ऋचाओं के साथ वैदिक यज्ञ कराया गया,। वृक्षारोपण सभा में प्रर्यावरण विद पिरागसिंह डामोर ने बताया कि उन्होंने धार जिले के छोटे से गांव अकोदा से सायकिल से देश के बावीस राज्यो का भ्रमण किया ओर पौधे रोपे व प्रर्यावरण के प्रति अलख जगाया ओर सतत भारत मां की सेवा में स्वयं पौधे तैयार कर रोपण एवं संरक्षण करते हैं सादलपुर में रामभरोसे वर्मा से भेंट हुई तब से पतंजलि योगपीठ के सवा लाख औषधीय पौधों के रोपण वितरण में जुटे रहकर लगभग एक हजार गिलोय की कलम वितरण,रोपण कर चुके हैं।संस्था के द्वारा डामोर का सम्मान मुख्य अतिथि पूनिया के साथ सभी जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया ।



 मुख्य अतिथि का स्वागत भी सभी ने किया।स्वागत भाषण में विक्रम डूडी ने पतंजलि योगपीठ जिला धार के गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सवा लाख औषधीय पौधों का रोपण वितरण का लक्ष्य तीन माह में पूरा करने की बात कही जिले की हर तहसील को दस दस हजार का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य अतिथि पेमाराम पूनिया ने बताया कि गुरू पूर्णिमा पर हरिद्वार परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने निर्देशित किया है कि हमें एक करोड़ औषधीय पौधों का रोपण एवं एक करोड़ स्वदेशी समृद्धि कार्ड बनाने है। प्रत्येक जिले से पचास छात्रों का  वैदिक शिक्षा के लिए  एक साल का शुल्क चौविस हजार रखा गया है तीन से पांच वर्ष की आयु के बालकों का चयन कर भेजना है। वैदिक शिक्षा बोर्ड की जानकारी दी। श्री मती आरती यादव ने कहा कि हमें घर घर योग,यज्ञ एवं गिलोय पहुचाना है इस लिए वार्ड समितियां जब भी हमाराआह्वान करेंगे हम हाज़िर होंगे।श्री मती आशा कटारिया ने पैड़ पौधों के द्वारा निशुल्क आॅक्सीजन की पूर्ती पर प्रकाश डाला। युवा भारत प्रभारी सुनील धौरा ने युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए योग को खेल की भांति जीवन में उतारें व आगामी समय में योगासन खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए ओलम्पिक तक का सफर तय करें।दीपक त्रिवेदी ने लक्ष्य पूर्ति में सहयोग की बात कही। वृक्षारोपण किया गया।व ढोल घमाकों के साथ पौधों सहित चलसमारोह निकाल कर गिलोय की कलम वितरण की गई।इस अवसर, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा,प्रदीप पाटिल, भरत जी , दिलिप पाटीदार , भुवान सिंह ,अनिल धौरा ,श्री मती रेखा अग्रवाल ,महिला पतंजलि तहसील प्रभारी श्रीमती संगीता पांडर,प्रिया यादव,श्री मती राधा मालविया कु रिया, सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व गुरु निष्ठ भाईयों की गरिमा मय उपस्थिति रही। भारत स्वाभिमान सहप्रभारी पंकज जैन का विशेष योगदान रहा ।संचालन लाखनसिंह आर्य ने किया आभार प्रकट करते हुए रामभरोसे वर्मा ने बताया कि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के एक करोड़ के संकल्प को पूरा करने के लिए विगत माह से लगातार गिलोय तुलसी एलोवेरा पत्थर चट्टा बेल आदि पौधों के रोपण वितरण के जुटे हुए हैं अब तक सैकड़ों कलम गिलोय का वितरण किया गया है।यह जानकारी मिडिया प्रभारी मिलिंद पांडर ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...