Skip to main content

देपालपुर में आयोजित होने वाली शिव पुराण कथा में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम।

 देपालपुर में आयोजित होने वाली शिव पुराण कथा में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम।


-----------


 देपालपुर में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा के लिए जिला प्रशासन इंदौर सभी आवश्यक प्रशासनिक इंतजाम सुनिश्चित करेगा। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इस बाबत संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, पार्किंग और अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


 प्रशासन को प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) द्वारा 24 अवतार मंदिर प्रागंण देपालपुर में 9 मार्च से 15 मार्च 2022 तक शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव पुराण कथा में प्रतिदिन एक लाख श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है। देपालपुर कस्बे की सकरी गली होने व भारी मात्रा में वाहन आने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जा रही है।

 सभी प्रकार के भारी वाहन 8 मार्च के दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक 16 मार्च 2022 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। जिन भारी वाहन चालकों को उज्जैन से इंगोरिया, गौतमपुरा होकर देपालपुर से बेटमा जाना है उन्हें इंगोरिया से डायवर्ट किया गया है। ये वाहन इंगोरिया से बडनगर होकर सादलपुर होते हुये बेटमा जा सकते हैं। जिन भारी वाहन चालकों को गाँधी नगर से हातोद देपालपुर होते हुए बेटमा होकर गौतमपुरा की ओर जाना है उक्त वाहन गांधीनगर चौराहे से उज्जैन होते जायेंगे तथा इन्दौर से बेटमा को जाने वाले वाहन सुपर कॉरिडोर होकर बेटमा जायेंगे। जो वाहन धार से बेटमा देपालपुर होते इन्दौर जाना चाहते है उक्त वाहन बेटमा से डायवर्ट कर इन्दौर जायेगें।

श्रृद्धालुओं के लिये पार्किंग व्यवस्था

 जो श्रद्धालु इन्दौर तरफ से देपालपुर शिव पुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं उनके चार पहिया वाहन कार/जीप की पार्किंग व्यवस्था मंदिर प्रांगण के सामने अनिल राठौर के खेत पार्किंग में की गई है तथा भारी वाहन ट्रेक्टर/आईसर की पार्किंग व्यवस्था मॉडल स्कूल इन्दौर रोड पार्किंग की गई है तथा दो पहिया वाहन की पार्किंग व्यवस्था रेस्ट हाउस के सामने पीयूष विजयवर्गीय के मैदान पार्किंग में की गई है। जो श्रद्धालु बेटमा तरफ से देपालपुर शिव पुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं उनके चार पहिया व दो पहिया वाहन की पार्किंग व्यवस्था बेटमा रोड स्थित निरंजन ठाकुर कालोनी पार्किंग में की गई है। 

 इसी तरह जो श्रद्धालु गौतमपुरा तरफ से देपालपुर शिव पुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं जिसमें भारी वाहन ट्रैक्टर/आईसर की पार्किंग व्यवस्था गौतमपुरा रोड स्थित जायसवाल के खेत पार्किंग में की गई है। चार पहिया वाहन कार/जीप की पार्किंग व्यवस्था तहसील परिसर देपालपुर में की गई है तथा दो पहिया वाहन पार्किंग रेस्ट हाऊस के सामने पीयूष विजयवर्गीय के मैदान पार्किंग में की गई है। जो श्रद्धालु फैसूर जिला धार से देपालपुर शिवपुराण कथा में शामिल होना चाहते हैं उनके चार पहिया वाहन कार/ट्रैक्टर की पार्किंग व्यवस्था खजराया रोड स्थित संजय सिंह व कैलाश गौड के खेत पार्किंग में की गई है जबकि दो पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था पदम गौड़ के खेत पार्किंग में की गई है।

 सांवेर तरफ से वाहनों की संख्या अधिक होने पर ग्राम अटाहेडा से वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा तथा उक्त वाहनों को ग्राम आगरा होते हुए विशाल पटेल वेयर हाउस के पास मैदान पर पार्किंग की जायेगी। बेटमा तरफ से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने पर ग्राम खडी से वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा उक्त वाहनों को ग्राम चांदेर होते हुये खजराया रोड पर कैलाश गौड के खेत पर पार्किंग की जायेगी। यदि गौतमपुरा रोड पर पार्किंग भरती है तो गोकलपुर से आने वाला ट्रेफिक रुणजी नाके से डायवर्ट होता हुआ ग्राम अटाहेडा होता हुआ ग्राम आगरा से देपालपुर आयेगा। शिवपुराण कथा आयोजन के दौरान टीआई हातोद, गौतमपुरा, बेटमा, सांवेर तथा चन्द्रावतीगंज अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अपने बल के साथ देपालपुर की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट करेंगे।

हर खबर पर नजर

                   खोजी नजर

प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई, बेटमा


Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...