Skip to main content

विदाई समारोह आयोजित

 विदाई समारोह आयोजित 

बेटमा,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा मे कार्यरत शिक्षक श्रीनाथदास गांधी का विदाई समारोह ।

 आयोजित किया गया जिसमें उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन  कर किया गया  तत्पश्चात बच्चों द्वारा केक काटकर श्री गांधी का सम्मान किया गया। संकुल प्राचार्य श्री पी के शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया जिसका वाचन श्री राजीव कानूनगो द्वारा किया गया। श्रीनाथ दासजी गांधी  ने  संकुल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा  में 37 वर्ष की सेवा प्रदान की इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्य अनुभवों को साझा कर विद्यालय को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की तथा सभी बच्चों को मिठाई एवं पुरस्कार स्वरूप  दो-दो पेन  प्रदान किये । विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री गोपाल यादव द्वारा श्रीनाथदासजी गांधी के  जीवन से संबंधित घटनाओं के बारे में विस्तार से  बताया गया ।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ  उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन  निर्भय कानूनगो एवं आभार  कमल चौहान द्वारा माना गया।


👉 हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️

👉खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान - संपादक रणजीत मंडलोई ,बेटमा✍️

Comments