पी एम श्री हाई स्कूल सादलपुर में मेगा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
सादलपुर - वर्ष भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों , परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेघावी छात्र छात्राओं तथा खेलकूद प्रतियोगिता में जोहर दिखाने वाले विजेता,उप विजेता, एवं तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने हेतु प्राचार्य अनीता चिचोलीकर के मार्गदर्शन में प्रभारी प्राचार्य महेंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में तथा सरपंच धनकुंवर अजय डांगी के मुख्य आतिथ्य में, माया लाखनसिंह चौहान, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, लोकेन्द्रसिंह चौहान के विशेष आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वलित अतिथियों द्वारा किया गया।
सरस्वती वंदना सुरभि अवस्थी ने किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर लीला चौहान, सीताराम गुप्ता ने किया।कक्षा एक से दस तक के छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के व्यक्ति गत रूप में प्रशस्ति पत्र के साथ मोमेंन्टो भेंटकर सम्मानित किया गया।
तथा टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र के साथ गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल,ब्रांच मेंडल भेंट कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण का मेगा समारोह लगातार तीन घंटे दो से पांच बजे तक चला।इस अवसर पर अल्पाहार सभी छात्र-छात्राओं को कराया गया।खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रामभरोसे वर्मा ने बताया कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन तो सिखाता है वहीं स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। हमें खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए जीत कर इतराना नहीं ओर हार ने पर घबराना नहीं चाहिए।
क्योंकि हार-जीत तो होती है समय-समय की बात, कभी उजाला दिवस है, तो कभी अंधेरी रात। हमें अपने प्रशस्ति पत्र को लेमिनेशन करवा कर संजोकर रखना चाहिए। सभी पुरस्कृत प्रतिभागियों को बधाई दी। अतिथियों के हाथों से पुरस्कार प्राप्त कर छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।संचालन शिक्षक रामप्रसाद विश्वकर्मा, ने किया संस्था के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। आभार महेंद्र अवस्थी ने माना।





Comments
Post a Comment