Skip to main content

पीएम कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस झाबुआ में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

 पीएम कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस झाबुआ में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह :

' भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत हुआ था आयोजन '

' जनभागीदारी अध्यक्ष खेमसिंह जमरा थे उपस्थित '

   प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन महाविद्यालय एवं जिला स्तर पर दिनांक 18 नवंबर से 29 नवंबर 2024 के मध्य संपन्न हुआ था। 

जिसका पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 20.02.2025 को महाविद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष खेमसिंह जमरा उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.सी. सिंन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह ने की। 

जिसमें जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शक्ति बुधवंत, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा रावत, लोकगीत प्रतियोगिता में तृतीय स्थान दीपमाला अहिरवार ने प्राप्त किया। इसके अलावा महाविद्यालय स्तर पर आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्र - छात्राओं ने प्रमाण - पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल भूरिया द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. बीएल डावर ने माना।

उस दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा की संयोजक डॉ. संजू गांधी, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अंजना सोलंकी, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. जीसी मेहता व समस्त स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

  ' विद्या वार्ता ' शोध पत्रिका का हुआ विमोचन : -

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ही  29 मई 2024 को एक आनलाइन वेबिनार का आयोजन भी हुआ था। जिसकी शोध आलेखों की पत्रिका ' विद्या वार्ता ' का विमोचन दिनांक 20.02.2025 को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष खेमसिंह जमरा और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.सी. सिन्हा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. जीसी मेहता, डॉ. संजू गांधी, डॉ. अंजना सोलंकी और डॉ. सुनील कुमार सिकरवार द्वारा किया गया।

जन भागीदारी अध्यक्ष ने उस दौरान कहा कि - " भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला रखने वाला हमारा भारत देश है। जिससे सभी देश आज भी लाभान्वित हो रहे हैं। विद्यार्थियो को भी इस पंरपरा का अनुसरण अपने जीवन करना चाहिए। "

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...