खारवाल खारोल समाज का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली मे लोक सभा अध्यक्ष - ओम बिरला से सद्भावना स्वरूप मुलाकात कर समस्याओं का करवाएगा निराकरण
खारवाल खारोल समाज का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली मे लोक सभा अध्यक्ष - ओम बिरला से सद्भावना स्वरूप मुलाकात कर समस्याओं का करवाएगा निराकरण
कोटा, खारवाल खारोल समाज का संयुक्त 21 सदस्यीय समाज प्रतिनिधिमंडल खारवाल समाज के कोटा संभागीय अध्यक्ष- श्री सत्यनारायण खारवाल के नेतृत्व मे लोक सभा सचिवालय से पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट के तहत आगामी 25 मार्च को प्रातः 9:00 बजे लोकसभा अध्यक्ष के नई दिल्ली 20 अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर सद्भावना स्वरूप मुलाकात करेगा। और समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु लोकसभा स्पीकर से विधिक परामर्श करके सहयोगात्मक उचित मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। समाज प्रतिनिधि मंडल लोकसभा सचिवालय से विशेष पास के तहत नई लोकसभा भवन में 25 मार्च को होने वाली बजट सत्र कि संसदीय कार्यवाही को संसद भवन दीर्घा मे बैठकर देखने के साथ -साथ राष्ट्रपति भवन और विश्व विख्यात पार्लियामेंट म्यूजियम भी लोकसभा सचिवालय गाइड के साथ समाज प्रतिनिधि मंडल विजिट करेगा।
-----------------
*केंद्रीय सचिवालय मे लोक सभा स्पीकर से समाज प्रतिनिधिमंडल की वार्ता के मिनट्स:* कोटा संभाग सहित समस्त देश और राजस्थान प्रदेश से हिंदुस्तान की शिक्षा नगरी कोटा महानगर मे आकर शिक्षा ग्रहण करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वच्छ भोजन- आवास जैसी मूलभूत सुविधाए समाज के बच्चों को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कोटा में समाज के छात्रावास हेतु। सरकार से समाज समिति के नाम रियायती दर् पर जमीन आवंटन बाबत लोकसभा स्पीकर से विधिक कंसलटेंसी के साथ समाज की आर्थिक स्थिति और अन्य परिस्थितियों के बारे में परिचर्चा /परामर्श करके सहयोगात्मक मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। कोटा संभागीय अध्यक्ष- श्री सत्यनारायण खारवाल के नेतृत्व में संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में शामिल गुजरात प्रदेश के प्रतिनिधि की लोकसभा स्पीकर से वार्ता करवाकर गुजरात प्रदेश कि राज्य सूची मे खारोल समाज का नाम दर्ज करवाने बाबत सहयोग और मार्गदर्शन मांगना। जोधपुर संभाग से समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले समाजजन पचपदरा में नमक खानो से विस्थापित हुए समाज की समस्याओ के निराकरण हेतु लोकसभा स्पीकर से चर्चा करेंगे । उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के साथ मध्य प्रदेश के समाज प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओ के निराकरण बाबत लोकसभा स्पीकर से सहयोग मांगेंगे। साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर खेलों में भाग लेने वाले समाज की (2) प्रतिभाओं का सम्मान भी लोकसभा अध्यक्ष महोदय करेंगे।
-------------------
सूचना - खारवाल खारोल समाज समिति, कोटा संभाग द्वारा प्रसारित........

Comments
Post a Comment