Skip to main content

थाना सादलपुर में तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर में सुरक्षा अधिकारियों को तनाव मुक्त जीवन के गुर सिखाए।

 थाना सादलपुर में तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर में सुरक्षा अधिकारियों को तनाव मुक्त जीवन के गुर सिखाए।       


                                               

मध्य प्रदेश शासन गृह मंत्रालय पुलिस विभाग के डीजीपी कैलाश चंद्र मकवाना,मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक धार एवं हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस विभाग के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन शैली किस प्रकार से की जाए एवं संपूर्ण कार्य पूरी तन्मयता के साथ किस प्रकार किया जाए के उद्देश्य को लेकर तीन दिवसीय ध्यान योग सत्र का आयोजन  थाना सादलपुर में  किया जा रहा है। 

ध्यान सत्र के प्रथम दिवस में श्री हाकम सिंह जी ठाकुर, रविन्द्र कुशवाह सुबेदार, पतंजलि योगपीठ जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के सानिध्य में शुभारंभ किया जाकर ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन जीने का महत्व बताया जाकर विवेक कडलुवा ने उपस्थित स्टाफ सहित साधक जिनकी संख्या लगभग एक्कीस थी ध्यान करवाया।इसी प्रकार द्वतीय दिवस, जिला प्रशिक्षक हाकमसिंह ठाकुर, राम गोपाल शर्मा गुरुजी , विवेक कडलुवा, यज्ञान शर्मा  ने शरीर की सफाई क्रिया करते हुए ध्यान करवाया।इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी वर्मा ने अष्टांग योग के बारे बताया कि महृऋषी पतंजलि ने वेद-पुराणों से शोध कर अष्टांग योग का प्रतिपादन किया। 

यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान और समाधि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है इसलिए हमें रोजाना योग साधना करना चाहिए ध्यान तनाव मुक्त जीवन देता है। साथ ही एन्डाइड मोबाइल के रेडिएशन के दुष्प्रभाव से शरीर किस प्रकार कमजोर हो जाता है इसका प्रयोग करके बताया। रेडिएशन के दुष्प्रभाव से बचने हेतु तुलसी के पत्ते मोबाइल के पीछे लगाकर रखना चाहिए जिससे हमरी रक्षा हो सके। थाना सादलपुर समस्त स्टाफ ने उत्साह पूर्वक ध्यान किया। तथा अपने अनुभव साझा किए।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...