Skip to main content

इन्दौर संभाग कुश कल्याण बोर्ड की प्रथम बैठक क्षत्रिय कुशवाह समाज राजपुर प्रभाग की यजमानी में सम्पन्न।

 इन्दौर संभाग कुश कल्याण बोर्ड की प्रथम बैठक क्षत्रिय कुशवाह समाज राजपुर प्रभाग की यजमानी में सम्पन्न।                                 


                                        

विगत दिनों क्षत्रिय कुशवाह समाज मनावर, राजपुर बड़वानी के ग्राम सेमल्दाडेब में कुश कल्याण बोर्ड इन्दौर संभाग म प्र शासन की बैठक का आयोजन क्षत्रिय कुशवाह समाज राजपुर प्रभाग के तत्वावधान में ग्राम सेमल्दाडेब में इंदौर संभाग प्रतिनिधि मलखान सिँह कुशवाह . के मुख्य आतिथ्य में तथा बड़वानी जिला प्रतिनिधि  रमेश  कुशवाह ,कुश कल्याण बोर्ड  धार, जिला प्रतिनिधि रामभरोसे वर्मा कुशवाह, इन्दौर जिला विशाल कुशवाह, खरगोन जिला प्रतिनिधि अभिषेक चौधरी, बुरहानपुर जिला प्रतिनिधि अश्विन महाजन, खण्डवा जिला प्रतिनिधि शिवनारायण कुशवाह के विशेष आतिथ्य में बड़वानी विधानसभा समस्त  प्रतिनिधि  ,धार जिले की धरमपुरी विधानसभा प्रतिनिधि पवन कुशवाह, धार निलेश कुशवाह, बदनावर राजेश वर्मा  कुशवाह के विशेष आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

 सभी को  कुश कल्याण बोर्ड मे सम्मलित होने पर  सम्मानित किया गया साथ ही बधाई दी गयी.इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश के कुशवाह समुदाय के बेरोजगार युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।यह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा अन्य केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रिर्यान्वयन से संबंधित " है.

बैठक मे कुशवाह समाज के राजपुर प्रभाग द्वारा 10वी, 12वी प्रतिभावन विधार्थियो को सम्मानित भी किया गया.

बैठक मे कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष रमेश जी कुशवाह, महामंत्री  एवं प्रभाग अध्यक्ष विजय  गनवानी, प्रभाग महामंत्री किशोर  पिपरे, सेमल्दाडेब अध्यक्ष  अतिम कुशवाह, राजपुर अध्यक्ष मंशाराम पंचोले, बड़वानी अध्यक्ष भागीरथ कुशवाह, गंगाराम कुशवाह एवं डॉ. शुभम कुशवाह मनावर, डॉ. हर्ष कुशवाह बड़वानी,  डॉ. राहुल पंचोले धामनोद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.इस अवसर पर मलखानसिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि म प्र में क्षत्रिय कुशवाह समाज की संख्या लगभग एक करोड़ के आसपास है।म प्र सरकार ने हमारी बात को मानते हुए कुश कल्याण बोर्ड का गठन किया तथा अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रांताध्यक्ष माननीय नारायण सिंह जी कुशवाह को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया तथा सागर में लवकुश मंदिर धर्मशाला निर्माण हेतु भोपाल में आयोजित समाज के अधिवेशन में मंच से माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दस करोड़ देने की घोषणा की, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं कुश कल्याण बोर्ड जिला धार के प्रतिनिधि रामभरोसे वर्मा कुशवाह ने समाज की संगठन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए धार, बड़वानी खरगोन खण्डवा बुरहानपुर, की सामाजिक एकता की प्रशंसा की तथा कुश कल्याण बोर्ड के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जावेगी। आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन किशोर पिपरे ने किया। आभार अंतिम कुशवाह ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...