धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में सादलपुर मण्डल के वंचित ग्रामों को शामिल करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में सादलपुर मण्डल के वंचित ग्रामों को शामिल करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
विगत दिवस इन्दौर में अखिल भारतीय कुशवाह महासभा इन्दौर के विराट परिचय सम्मेलन के मुख्य अतिथि एअर पोर्ट पर पधारे ग्वालियर सांसद महोदय एवं पूर्व खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी के मंत्री माननीय भारत सिंह जी कुशवाह का भव्य स्वागत
कुशवाह महिला महासभा राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती राधा कुशवाह के नेतृत्व में अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामभरोसे वर्मा कुशवाह,सतीश कुशवाह, निःशुल्क सा वि समिति के अध्यक्ष बलराम कुशवाह, पूर्व युवा मोर्चा भा ज पा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, ओंकारेश्वर धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ मुरलीधर कुशवाह, सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारियों ने अगवानी करते हुए माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने माननीय सांसद महोदय को माननीया केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के द्वारा प्रदत सादलपुर मण्डल तहसील जिला धार के ग्राम सादलपुर,हरसोरा मांचकदा,बिजूर,केसूर खिलेड़ी बोदवाड़ा खुर्द गोविन्दपुरा , गवला, रामपुर बालोदा भिड़ोता जुहावदा संगेसरा अन्तराय मुसावदा खेरोद बगड़ी ताज मोलानी,कण्डारिया,चोकीसेवरा को धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में शामिल करने की अनुशंसा की गई है। सादलपुर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राजेश वर्मा के द्वारा लिखित आवेदन पत्र सौंपा गया तथा माननीय से अनुरोध किया गया कि जब बदनावर विधानसभा के लिए योजना बनाई गई उस समय उस योजना में उक्त ग्राम छूट गए थे तब अधिकारीयों ने आश्वासन दिया था कि अगली योजना में शामिल कर लेवेंगे पर जब सादलपुर से मात्र दो किलो मीटर दूर तक के ग्राम तो लेलिए लेकिन सादलपुर मण्डल के ग्रामों की फिर वंचित कर दिया गया है। माननीय सांसद महोदय जब म प्र में राज्य मंत्री थे तब दिग्ठान प्रवास के दौरान भी ज्ञापन सौंपा गया था।




Comments
Post a Comment