Skip to main content

ग्राम शाहपुरा में कृषि रथ का आगमन, किसानों को फसल सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी

 ग्राम शाहपुरा में कृषि रथ का आगमन, किसानों को फसल सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी


शाहपुरा ,

आज ग्राम शाहपुरा में कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री अरूण शुक्ला जी, के.वी. के एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी,  दिव्यांशी गंगराड़े मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल सुरक्षा एवं किसान हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी खेती से जुड़ी समस्याओं को सुना। किसानों को फसल सुरक्षा, कीट एवं रोग नियंत्रण, समय पर बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन तथा मौसम के अनुसार खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ग्राम शाहपुरा के प्रगतिशील किसान श्री लाखनसिंह गेहलोत सहित अन्य किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्री लाखनसिंह गेहलोत ने कृषि रथ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से किसानों को सही जानकारी मिलती है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।

गंगराड़े मैडम ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री अरूण शुक्ला जी ने कहा कि यदि किसान वैज्ञानिक तरीकों से खेती करें और कृषि विभाग की सलाहों को अपनाएं तो उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ लागत में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसल सुरक्षा के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों के किसान राजेन्द्र सिंह दरबार राजेश जाधव हंसराज नागर कमल सेठ मुन्शी बिसी एवं शाहपुरा के किसान विष्णु पटेल भैरूं परमार गुरूचरण गेहलोत सुखदेव गेहलोत आशीष गेहलोत युवा नेता जसवंत गेहलोत आदि कई किसानों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया। अंत में किसानों से अपील की गई कि वे इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी खेती को और अधिक उन्नत बनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 बेटमा के समिप ग्राम लीलेडीपुरा मैं बनाए जा रहे स्लॉटर हाउस (बुचडखाना) को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में भारी आक्रोश दी उग्र आंदोलन की चेतावनी --- अत्यंत गंभीर चेतावनी तहसील देपालपुर, जिला इंदौर तहसील देपालपुर के अन्तर्गत ग्राम लीलेडीपुरा में प्रस्तावित नया बुचरखाना (वधशाला) सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था, परंपराओं, और संस्कृति का खुला अपमान है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज इस कृत्य की कट्टर निंदा करता है और इस चेतावनी के माध्यम से साफ़ शब्दों में ऐलान करता है: > यदि ग्राम लीलेडीपुरा में इस बुचरखाने का निर्माण  तुरन्त बंद नहीं किया गया, तो हम तहसील और जिला स्तर पर उग्र, अडिग और निर्णायक जनांदोलन छेड़ेंगे। यह आंदोलन तीव्र, व्यापक और रुकने वाला नहीं होगा — यह धर्म, आस्था और अस्तित्व की लड़ाई है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं — या तो यह वधशाला रुकेगी, या फिर प्रशासन का चैन। इस संघर्ष के सभी परिणामों की पूरी जिम्मेदारी होगी: बुचरखाने के स्वामी की, निर्माण में सहयोग देने वालों की, और प्रशासन की निष्क्रियता की। बजरंग दल और हिंदू समाज किसी भी क़ीमत पर इस अपवित...