पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर में भविष्य से भेंट पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के सानिध्य में सम्पन्न।
पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर में भविष्य से भेंट पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के सानिध्य में सम्पन्न।
नगर के पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर की अध्यक्षता में, रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार के मुख्य आतिथ्य में समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं की गरिमा मय उपस्थिति में किया गया। अतिथि परिचय के साथ प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर ने मुख्य अतिथि को मोमैंन्टो भेट किया। वर्मा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सबसे बड़े सुख निरोगी काया एवं सब से बड़े मनुष्य मात्र के दुश्मन आलस्य के बारे में जानकारी देते हुए नियमित योग करते हुए सबसे बड़ा सुख निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं तथा आलस्य को योग के माध्यम से हराया जा सकता है। योग आसन प्राणायाम के गुर सिखाए।
रोचक कहानी के माध्यम से तेरह लोगों से पंगा लेने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए तथा तोता रटंत कहानी से शिक्षा लेकर जो ज्ञान हमें प्राप्त हे उसका उपयोग करते रहना चाहिए वर्ना कोरा ज्ञान किसी कामका नहीं रहेगा।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोकगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।इस अवसर पर संस्था के द्वारा कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। प्राचार्य ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के बारे में समझाया गया। आभार शिक्षक सीताराम गुप्ता ने माना।



Comments
Post a Comment