Skip to main content

केंगन वाटर इलेवन दतोदा ने कुशवाह प्रीमियर क्रिकेट लीग में विजय श्री हांसील की एवं राधे राधे सादलपुर उपविजेता रहे

 केंगन वाटर इलेवन दतोदा ने कुशवाह प्रीमियर क्रिकेट लीग में विजय श्री हांसील की एवं राधे राधे सादलपुर उपविजेता रहे                           


   
                                                                                                  

  क्षत्रिय कुशवाह समाज प्रीमियर लीग समिति एवं राधे राधे इलेवन सादलपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता  समारोह पूर्वक सम्पन्न। पुरस्कार वितरण समारोह रामभरोसे वर्मा अखिल भारतीय कुशवाह महासभा प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं महामंत्री सा वि समिति मालवा क्षेत्र, के मुख्य आतिथ्य में, रामभरोसे कुशवाह दतोदा,के आतिथ्य में टाॅस एवं खिलाड़ीयों का परिचय किया गया फाईनल मैच के लिए टाॅस जीतकर ।केंगन इलेवन दतोदा ने बेटिंग करते हुए निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर बंयासी रन बटोरे ।राधे राधे सादलपुर को तिरियासी रन का टारगेट दिया।राधे राधे इलेवन  छः विकेट पर चौपन रन ही बना पाई।

अठ्ठावीस रन से केंगन इलेवन दतोदा ने विजय श्री हांसील कर कुशवाह प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी पर कब्जा किया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेन आॅफ द मैच हार्दिक कुशवाह दतोदा,बेस्ट बालर आकाश कुशवाह नालछा क्राईम दर्पण के पत्रकार,बेस्ट बेट्स मेन दीपेंद्र दायमा नालछा, बेस्ट फिल्डर दीपेश मण्डलोई सादलपुर ,मेन आफ द सीरीज श्वेत कुशवाह दतोदा रहे। सभी को शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया गया। विजेता कप्तान आकाश रणावदिया दतोदा, एवं प्रायोजक रामभरोसे कुशवाह दतोदा को टीम के सदस्यों के साथ चमचमाता कप एवं ग्यारह हज़ार का प्रथम पुरस्कार  से सम्मानित किया गया। 

उपविजेता दल के प्रायोजक गोपाल पटेल आकाश पटेल कप्तान व टीम के खिलाड़ियों को कप सहित द्वितीय पुरस्कार पांच हजार एक सो से सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने अतिथियों, विजेता उपविजेता दल के खिलाड़ियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया। टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन दिनों तक रोमांचक मेच देखने का आनंद बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने लिया।फाईनल मैच रात्रि दो बजे तक चला।

इस अवसर पर प्रायोजक गणों में सतीश चौहान बेटमा, रामभरोसे कुशवाह,आकाश रणावदिया दतोदा, गोपाल पटेल एवं आकाश पटेल,सादलपुर,संजय कुशवाह दिग्ठान, सतीश चौहान सादलपुर, दुर्गेश कुशवाह कमदपुर,संयम बड़गुजर,आकाश कुशवाह नालछा,आषिश कुशवाह, नालछा, विवेक वर्मा, संतोष कुशवाह, सादलपुर,सतीश बड़गूजर नालछा, अरूण बड़गूजर इन्दौर, अपनी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। मालवा क्षेत्र की कुल दस टीमों ने भागीदारी की।इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि जबसे क्षत्रिय कुशवाह समाज के युवाओं द्वारा मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की तबसे होनहार खिलाड़ियों को अवसर मिला खेल में निखार आया एकसे बढ़कर एक खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस होता है।हमे समाज के सर्वांगीण विकास करना है।आयोजक समिति के सभी पुरूषार्थी युवाओं को साधुवाद। कुशवाह समाज सादलपुर के युवा कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ीयों का उत्साह पूर्वक सहयोग रहा।आयोजन समिति ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...