Skip to main content

80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बेटमा में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बेटमा में  राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बेटमा में  राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिनेश जी भांगड़िया, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मदरू सिंह जी केलवा एवं विशिष्ट अतिथि श्री समंदर सिंह जी चौहान, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 15,संस्था समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र मोरार जी, सचिव महोदया श्रीमती रिज़वाना अमीन खान, सदस्य श्री प्रदीप बाजपेयी एवं संस्था  संचालक श्री मोहम्मद अमीन खान सर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथियो द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों का सम्मान समिति अध्यक्ष सचिव महोदया एवं संचालक महोदय द्वारा किया गया l

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

लक्की राठौर, जिशान सिद्दीकी, आतिफ सिद्दीकी एवं देवेंद्र राठौर को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। 

इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर सफलता की ओर अग्रसर करने वाले उनके कोच श्री कपिल शर्मा जी का भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं उनके कोच की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालक श्री मोहम्मद आमिन खान सर ने मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय समिति, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से देश के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।

जय हिंद! 🇮🇳

वंदे मातरम्!

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...