सादलपुर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया।
आजादी के पावन पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस पर तेजाजी चौक सादलपुर का मनोहारी दृश्य देखते ही बनता था। जहां एक ओर से न्यू मालवा एकेडमी की रैली में सैकड़ों बच्चे देश भक्ति के रंग में सराबोर थे वहीं संकटमोचन हनुमान मंदिर तरफसे सादलपुर एकेडमी की रैली तथा ग्राम पंचायत सादलपुर में सरपंच श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी, उपसरपंच माया लाखनसिंह चौहान ने पीएम श्री हाईस्कूल सादलपुर के छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड, ज्यूनियर रेडक्रास, विद्यालय प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोली कर , ग्राम पंचायत सचिव तरूण जाट ,समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिकों को के बीच ध्वजारोहण कर रैली सत्यवीर तेजाजी चौक पर पहुंची तब त्रिवेणी संगम का दृश्य उपस्थित हो गया।
हजारों की संख्या में गगन चुम्बी नारों भारत माता की जय से आकाश गुंजायमान हो उठा।फोर लेन पर दोनों तरफ एक किलोमीटर से भी लम्बी वाहनों की लाइनें लग गई।नगर का मुख्य कार्यक्रम पी एम श्री हाईस्कूल सादलपुर में आयोजित किया गया।सर्व प्रथम राष्ट्रगीत गया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण सरपंच एवं प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोली कर ने किया। राष्ट्र गान के साथ बालसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी, उपसरपंच माया लाखनसिंह चौहान, विशेष अतिथि जनपद प्रतिनिधि मिश्रा बाई कैलाश नाथ, शिक्षा समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती टीमा बाई तेजपाल सेन,राष्ट्रपति अवार्डी सेवा निवृत्त शिक्षक रामभरोसे वर्मा, अर्जुनसिंह दरबार,रामेश्वर राठौर, ने सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ बालकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया देश भक्ति का जज्बा जगा दिया।
अपने उद्बोधन में संस्था की उपलब्धि बताते हुए प्राचार्य ने आह्वान किया कि आप सभी से अनुरोध है कि हमारा विद्यालय पी एम श्री हाईस्कूल होने से प्रायवेट स्कूलों से भी अधिक सक्षम है इसलिए अपने बच्चों को भेजनें का कष्ट करें। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने बताया कि आज लालकिले से माननीय प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि हमारे सपने ओर संकल्प दोनो बड़े होना चाहिए।ओर उसकी प्राप्ति के प्रयास भी बड़े होना चाहिए साथ ही योग करने का संदेश दिया छात्र छात्राओं ने जो प्रस्तुतियां दी उसकी सराहना की। ग्राम पंचायत सादलपुर की ओर से मिठाई वितरण किया गया। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।संचालन सीतराम गुप्ता ने किया। आभार प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोली कर ने माना।





Comments
Post a Comment