शा उ मा वि बरमण्डल के सेवा निवृत्ति पर लोकप्रिय भृत्य मोहनलाल राठौर को भावभीनी बिदाई दी।
बरमंडल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यालय के वरिष्ठ भृत्य मोहनलाल राठौर के 37 वर्ष की समर्पित सेवा देने के पश्चात अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य यशवंत सिंह सोलंकी ने की एवं विद्यालय परिवार , संकुल केन्द्र के शिक्षकों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों,छात्र छात्राओं की ओर से मोहनलाल राठौर के साथ परिवारजन का भी स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में संकुल केंद्र के समस्त शिक्षकों ने भाग लेकर मोहनलाल राठौर को ₹50000 की आर्थिक सहायता भी दी एवं उनका सम्मान सहित बिदाई समारोह संपन्न किया गया | कार्यक्रम का संचालन कालूराम मारू सर ने किया एवं बृजलाल अग्निहोत्री सर,महेश चंद्र सोनी सर, मुकेश चंद्र मारू, श्रीमती रीना मैडम ,दीक्षित मैडम ,जन शिक्षक हरिश्चंद्र मारु (जन शिक्षक),शिवनारायण मारु एवं संजय कुमार प्रजापत , तुलसीराम वर्मा का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।
"क्षत्रिय कुशवाह समाज अमझेरा के निवासी राठौर के भावपूर्ण सम्मान एवं आर्थिक भेंट पर सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के महामंत्री एवं प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा ने संकुल केन्द्र बरमण्डल के प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टाफ के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया।




Comments
Post a Comment