Skip to main content

बेटमा के ग्रामीण क्षेत्र की बेटी ने मेहंदी से लिख दी हनुमान चालीसा लीसा,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

 बेटमा के ग्रामीण क्षेत्र की बेटी ने मेहंदी से लिख दी हनुमान चालीसा,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

 बेटमा के दौलताबाद की कुमारी सोना धाकड़  पिता मोहन धाकड़ ने श्री हनुमान जी की भव्य आकृति के साथ संपूर्ण श्रीहनुमान चालीसा को मेहंदी कोन से सफेद कपड़े पर मात्र 11 घंटे 34 मिनट में 12.5 फीट लंबे कपड़े पर लिखकर India Book of Records 2027 में अपना नाम दर्ज कराया है। कुमारी सोना धाकड़ ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। मैं सभी युवाओं, विशेषकर बेटियों से कहना चाहती हूँ कि अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करते हैं और खुद पर विश्वास रखते हैं, तो कोई भी सपना असंभव नहीं है। परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, मेहनत और लगन एक दिन आपको आपकी मंज़िल तक ज़रूर पहुँचाती हैं।

इस रिकॉर्ड को बनाने के पीछे मेरी आस्था, धैर्य और निरंतर मेहनत रही। इतने बड़े कार्य के लिए एकाग्रता और आत्मविश्वास बनाए रखना आसान नहीं था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मेरे माता-पिता और परिवार ने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया, जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूँ।

मैं सभी युवाओं, विशेषकर बेटियों से कहना चाहती हूँ कि अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करते हैं और खुद पर विश्वास रखते हैं, तो कोई भी सपना असंभव नहीं है। परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, मेहनत और लगन एक दिन आपको आपकी मंज़िल तक ज़रूर पहुँचाती हैं।

मैं आगे भी ऐसे कार्य करती रहूँगी, जिनसे अपने परिवार, गाँव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकूँ। मेरी सफलता यदि किसी एक व्यक्ति को भी अपने सपनों के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती है, तो मैं इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानूँगी।

 मैं विशेष रूप से अपनी बहनों और बेटियों से कहना चाहती हूँ कि कभी भी खुद को किसी से कम मत समझिए। हर लड़की के अंदर एक अनोखी प्रतिभा होती है, बस उसे पहचानने और निखारने की जरूरत होती है। अगर मैंने अपने छोटे से गाँव से निकलकर India Book of Records में अपनी पहचान बना सकती हूँ, तो आप भी अपने सपनों को मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ ज़रूर पूरा कर सकती हैं।

मेरा सपना सिर्फ अपना नाम रोशन करना नहीं था, बल्कि यह भी है कि मेरी सफलता देखकर अधिक से अधिक लड़कियाँ आगे बढ़ने का साहस करें, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करें। मैं चाहती हूँ कि मेरी यह उपलब्धि हर बेटी के लिए प्रेरणा बने और वह यह विश्वास करे कि मेहनत और लगन से कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

मेरा मानना है कि जब एक बेटी आगे बढ़ती है, तो वह केवल अपना नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज और पूरे देश का सम्मान बढ़ाती है। 

बेटी सोना धाकड़ की इस उपलब्धि पर परिजनों और समाज को गर्व है  । साथ ही बेटमा एवं तहसील का नाम रोशन करने वाली इंदौर जिले से मध्यप्रदेश की बेटी को खोजी नजर न्यूज परिवार, प्रेस क्लब बेटमा एवं स्नेह जनो की ओर से हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं

 

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...