सादलपुर की मेधावी छात्रा कु अंशिका का स्वर्ण शारदा सम्मान समारोह भोपाल में सम्मान हुआ।
सादलपुर क्षत्रिय कुशवाह समाज के वरिष्ठ समाजसेवी भेरूलाल कुशवाह (बंगला वाले )की पोती कु अंशिका पिता राजेश मंजूरिया एल आई सी अभिकर्ता ने कक्षा 12वीं में वर्ष 2025-26की वार्षिक परीक्षा में 96.60%अंक हांसिल कर धार जिले में प्रथम एवं म प्र की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया । विगत दिनों स्वर्ण शारदा सम्मान समारोह 2026का आयोजन IBC24द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में तथा माननीय खेल मंत्री विश्वास जी सारंग के विशेष आतिथ्य में किया गया जिसमें प्रदेश के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
प्रशस्ति पत्र एवं छात्र वृत्ति प्रदाय की गई। सम्मानित होने वाली छात्राओं को परिजन सहित ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था की गई।कु अंशिका के सम्मान पर अखिल भारतीय कुशवाह महासभा म प्र के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सा वि समिति के महामंत्री रामभरोसे वर्मा,सा वि समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, सादलपुर एकेडमी के डायरेक्टर राजेश पाटीदार, प्राचार्य श्रीमती सीमा पाटीदार, डायरेक्टर सत्यनारायण पाटीदार एवं विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी।



Comments
Post a Comment