श्री लक्ष्मीनारायण कांवड़ यात्रा संघ हरसोरा के तत्वावधान में पांच अगस्त को महेश्वर प्रस्थान किया, मां नर्मदा जी का पवित्र जल भरकर कांवड़ भरकर कांवड़िये गुजरी, मांडवगढ़ नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हुए पैदल चलकर जब सादलपुर आगमन हुआ तो प्रतिवर्ष अनुसार केसूर के विमल जैन, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, डॉ रामगोपाल वर्मा, राजेश वर्मा, कैलाश मोर्य,
सहित नागरिकों ने मां नर्मदा जी की अगवानी करते हुए संयोजक गणों में शालगराम पटेल, जगदीश मोर्य इन्दरसिंह मोर्य , श्रीराम मौर्य व गणमान्य नागरिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया फलाहार करवाया गया तथा प्रत्येक कांवड़ियों को श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात हरसोरा पहुंचने पर ढोल ढमांके के साथ गांव में शोभा यात्रा निकाली गई जगह जगह पूष्प वर्षा कर गर्म जोशी से मां नर्मदा जी की अगवानी की गई फल एवं फलाहार करवाया गया।पैदल चलकर आये कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था नाचते थिरकते हर हर महादेव,नर्मदे हर के जय जय कार करते रिमझिम फुहारों का आनंद लेते शिव मंदिर पहुंचे जहां पर ग्राम के परसाई श्याम जोशी ने विधि विधान से भूत भोलेनाथ का जलाभिषेक करवाया ।
राकेश परमार, विष्णु सोनगरा, वासुदेव परमार, विनोद मौर्य, सहित सभी कांवड़ियों ने अभिषेक किया। ग्राम की जनता की ओर से सालगराम पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नर्मदा मैया से प्रार्थना की कि हमारे गांव में सिंचाई के लिए भी पधारें। नर्मदे हर।



Comments
Post a Comment