हमारा क्षेत्र रहे हरा-भरा, हम एक पेड़ लगाएं ---
हरियाली अमावस्या पर जिला न्यायाधीश ने दिया संदेश---
देपालपुर में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर नगर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई देपालपुर के पत्रकारों की जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान से सार्थक संवाद हुआ इस दौरान न्यायाधीश खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है हम सबको मिलकर एक पेड़ लगाना चाहिए इससे हमें और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी और हमारा क्षेत्र हरा-भरा रहेगा उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाए, उसका पूरा ध्यान रखे और उसे बड़ा करे एक पेड़ - एक जीवन के संकल्प के साथ उन्होंने स्वयं भी वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दरबार सिंह ठाकुर शुभम पटेल सहित साथीगण मौजूद रहे सभी ने न्यायाधीश के इस संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि हम इस पहल को आगे बढ़ाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ेंगे


Comments
Post a Comment