Skip to main content

धार में अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज महोत्सव; समाज के ऐतिहासिक 'अग्रवंश परिचय विवरणिका'' का हुआ विमोचन

 धार में अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज महोत्सव; समाज के ऐतिहासिक 'अग्रवंश परिचय विवरणिका'' का हुआ विमोचन

धार। अग्रवाल समाज धार द्वारा इस वर्ष देश प्रेम और लोक संस्कृति के अनूठे संगम के रूप में स्वतंत्रता दिवस और सावन की हरियाली तीज का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य महोत्सव का सबसे मुख्य और ऐतिहासिक आकर्षण समाज की 84 पेज की  'अग्रवंश परिचय विवरणिका' पत्रिका का गरिमामय विमोचन रहा। 

 'अग्रवाल परिचय विवरणिका' का भव्य विमोचन: व्यापार और एकता को मिलेगी नई दिशा महोत्सव के दौरान समाज के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाली 'अग्रवंश परिचय विवरणिका' पत्रिका का भव्य विमोचन मुख्य मंच से किया गया। इसका विमोचन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं समाज के पूजनीय वरिष्ठ नागरिकों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस  पत्रिका में धार के सभी अग्रजनों की आवश्यक पारिवारिक विवरण के साथ समाज द्वारा किये जा रहे लोक कल्याण एवं अनेक सामाजिक गतिविधियों के साथ ही अन्य सामाजिक संदेश और भी बहुत सी अवश्य जानकारी के साथ बहुत सुन्दर संकलन किया गया है इस अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी पत्रिका का संकलन  और  सफल प्रकाशन में राजेश अग्रवाल और विनय अग्रवाल की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। संपूर्ण समाज ने इस भगीरथ प्रयास के लिए उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

महाराजा अग्रसेन पूजन एवं डीआरपी लाइन पर पौधारोपणइसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पूरा परिसर महाराजा अग्रसेन जी के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सुबह अग्रसेन चौक पर गरिमामय ध्वजारोहण किया गया, जहाँ समाजजनों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। इसके तुरंत बाद सामाजिक एकता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए डीआरपी लाइन पर समाजजनों द्वारा उत्साह के साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण भी किया गया।

 सावन मेला: लजीज व्यंजन, झूले और शॉपिंग स्टॉल्सतीज के पावन अवसर पर समाज द्वारा एक भव्य मेले का रूप दिया गया था। इसमें महिलाओं व बालिकाओं के लिए बड़े झूले, सेल्फी प्वाइंट और छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। मेले में भुट्टे, भेल, खस्ता, साबूदाना खिचड़ी और पानी पताशे सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिसका समाजजनों ने आनंद लिया। साथ ही, समाज की प्रतिभावान बालिकाओं और महिलाओं द्वारा शॉपिंग मेले में आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए हाथों से बनाई गई (हैंडमेड) वस्तुओं और अन्य सामग्रियों की सुंदर दुकानें भी सजाई गईं।

 तीज प्रतियोगिताएं और एंकर गरिमा शर्मा की शानदार प्रस्तुतियांहरियाली तीज की थीम पर अग्रवाल समाज धार की महिला कार्यकारिणी सदस्यों बबिता अग्रवाल, संतोष गुप्ता, शीतल अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, प्रतिभा गोयल, अर्चना अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रीना गोयल और मधु अग्रवाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहीं मशहूर एंकर गरिमा शर्मा ने तंबोला सहित कई सरप्राइज और आकर्षक गेम्स खिलाकर समां बांध दिया। महिलाओं ने सावन के सुमधुर गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को झूला झुलाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं प्रतिभागियों को समाज की ओर से आकर्षक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। अंत में समाज अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त समाजजनों व मातृशक्ति का सहृदय आभार व्यक्त किया।यह संपूर्ण जानकारी अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...