प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
पेंशनरों की वर्षो पुरानी तेरह सूत्रिय मांग का ज्ञापन लेकर बड़ी संख्या में पेंशनर साथियों ने प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन जिला धार एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिला धार के बेनर तले प्रमुख पेंशनर प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी के निर्देशानुसार माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव के नाम मांग पत्र जिसमें प्रमुख रूप से दो %महंगाई राहत छठे वेतन आयोग का बकाया एरियर बत्तीस माह का, भुगतान , सातवें वेतन आयोग का 27माह का एरियर भुगतान, आयुष्मान योजना में विद्युत क्षेत्र के पेंशनरों को शामिल करने , जिला एवं जनपद के पेंशनरों को पेंशनर योजना में शामिल करने सहित न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों का पालन करने का ज्ञापन रैली निकाल कर नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां एस डी एम राजकुमार हलधर को ज्ञापन सौंपा।
ओमप्रकाश वर्मा जिलाध्यक्ष, एवं अर्जुनसिंह सिसौदिया विद्युत मण्डल जिलाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, प्रांतीय संगठन सचिव बसंतराव मुरमकर, प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, रतनलाल जोशी संरक्षक, रामचंद्र जाट,मणीशंकर परमार , विजय शिंदे,रामस्वरूप वर्मा, जगदीश पांचाल, सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया, रामसिंह कुशवाह, रतनलाल चौहान,आसाराम चौहान, रामलाल चौहान, रविन्द्र सिंह परिहार,मेहरबान सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक तिलोक चन्द पटेल, सचिव कैलाश परमार , उपाध्यक्ष पी के श्रीवास्तव, जगदीश परमार, कोषाध्यक्ष कृष्णकांत बगरोदिया सहित बड़ी संख्या में पेंशनर साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।



Comments
Post a Comment