माचकदा में ऐतिहासिक श्री राम कथा यज्ञ, भंडारे एवं विशाल शोभायात्रा के साथ सम्पन्न।
समीपस्थ ग्राम माचकदा जाट धर्मशाला में नव दिवसीय संगीत मय श्री राम कथा गो भक्त परम पूज्य संत ज्ञानी जी महाराज वृषभ धाम कनवासा जिला उज्जैन के पावन सानिध्य में ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
गांव व आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने नव दिनों तक श्री राम कथा का श्रवण कर पवित्र श्रावण मास में पूण्य लाभ लिया।इस दौरान माननीय पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, राजेश अग्रवाल पूर्व मंण्डी बोर्ड अध्यक्ष, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश वर्मा, जगन्नाथ कामदार , बने सिंह वकील लुहारी, प्रेमनारायण सोलंकी,सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों,जनपद पंचायत धार के अधिकारी कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति रही ।
रोजना रात्रि में भोजन प्रसादी एवं आवास की व्यवस्था आयोजक जाट चौधरी परिवार के द्वारा की गई। आठवें दिवस की रात में सत्यवीर तेजाजी मण्डल शेरपुर के द्वारा तेजाजी महाराज के जीवन चरित्र पर लोक भाषा में देर रात तक गायन कर समां बांध दिया। अंतिम दिवस यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार से विद्वान पंडितों के सानिध्य में यजमान गण मदनलाल चौधरी, मोहनलाल चौधरी, डॉ राजेश चौधरी,जनपद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच आसाराम चौधरी व परिवार के सदस्यों, मेहमानों ने आहूतियां दी।कथा में संत ज्ञानी जी ने सूर्यवंश की शोर्य गाथा का वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम के पूर्वजों के बारे बताते हुए सत्यवादी हरिश्चंद्र जी की मार्मिक कथा ने अमिट छाप छोड़ी। चन्द्र टरे सूरज टरे,टरे जगत व्यवहार, फिर भी हरिश्चंद्र का टरे ना सत्य विचार। कहते हुए संदेश दिया गया कि अविचल है जो सत्य पर होती उनकी जीत।हमे सत्य मार्ग पर चलना चाहिए।कथा विश्राम होने पर व्यास पीठ पर विराजमान गुरूदेव का वस्त्र भेंट कर यजमान परिवार की ओर से तथा श्रृद्धालुओं की ओर से रामायण जी की पूजा अर्चना के साथ सम्मान किया गया।इस अवसर पर छड़ोदा धाम से पधारे संत गणों का सम्मान किया गया।
ग्राम पंचायत लुहारी के सरपंच धन्नलाल एवं सचिव पवन जाट द्वारा आयोजक गणों का सम्मान किया गया।महाआरती उतारी गई।रथ पर गुरूदेव को आरूढ़ कर गाजे बाजे के साथ हजारों श्रद्धालुओं के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई श्री राम मंदिर सत्यवीर तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन कर कथा स्थल पहुंचे जहां विशाल भंडारे में महा प्रसाद ग्रहण किया।कथा की तैयारी विगत दो माह से चल रही थी। समस्त ग्राम वासियों एवं आस पास के ग्राम वासियों तथा तेजल सरकार मित्र मण्डली माचकदा का सराहनीय योगदान रहा।समापन समारोह का संचालन बाबूलाल चौहान सादलपुर ने किया। सुरेन्द्र जाट चौधरी ने आभार व्यक्त किया।यह जानकारी रामभरोसे वर्मा ने क्षेत्र में विराट आयोजन पर साधूवाद ज्ञापित करते हुए दी।





Comments
Post a Comment