नर्मदा मैया को कांवड़ में विराजित कर लाये कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
सादलपुर में बलखण्डी कांवड़ यात्रा संघ बोदवाड़ा धाम के तत्वावधान में सत्ताविसवें वर्ष की कांवड़ यात्रा का जब महेश्वर से नर्मदा मैया को लेकर नगर में आगमन हुआ तो गर्म जोशी से गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई भोले की भक्ति में सराबोर कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।जगह जगह पूष्प वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
फलाहार, चायामृत , फ्रूट जूस, कदली फल, वितरण किया गया।गुलाल के साथ बोदवाड़ा धाम हनुमान मंदिर के पुजारी हरिओम व्यास सहित सभी कांवड़ियों को अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची जहां पर मंदिर के पुजारी दामोदर व्यास बिंदास बाबा के सानिध्य में हरिओम व्यास ने भोलेनाथ का जलाभिषेक सभी कांवड़ियों के द्वारा बारी बारी से करवाया। आरती उतारी गई प्रसाद वितरित किया गया। तत्पश्चात बलखण्डी हनुमान मंदिर बोदवाड़ा धाम पर जलाभिषेक किया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया ।
महेश्वर से गुजरी, मांडवगढ़, बिल्लौद, सादलपुर चार पड़ावों पर ठहरने,भोजन फरियाली की व्यवस्था में सेवा धारी अर्जुन दरबार,सतीश चौहान, गजेन्द्र सोनगरा, सचिन पांचाल, सुलेख वर्मा,देवकरण हलवाई रतलाम का सराहनीय योगदान रहा। शोभा यात्रा में रामभरोसे वर्मा, शिवनारायण जाट, अनिल कुमार चाणोंदिया, शुभम् जैन,रमन पांचाल,रामसिंह कुशवाह, सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान, रामसिंह कुशवाह सर, डॉ रामनारायण वर्मा, कैलाश पटेल, सुभाष जाट,महेश राठौड़,भमरनाथ ,राजेश सोलंकी, महेश चौधरी, चेन सिंह पटेल,अजय राठौड़,सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। संपूर्ण यात्रा का संयोजन संजय सोलंकी, संदीप चौहान, संतोष कुशवाह मित्रमंडल ने किया। यात्रा की सफलता पर आदित्य पांचाल,लोकेश(नाना )जाट ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment