पतंजलि योगपीठ जिला धार में उत्साह पूर्वक मनाया जड़ी-बूटी दिवस औषधीय पौधे रोपे।
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के आधुनिक युग के धन्वंतरि आयुर्वेद को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करने वाले योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के अंतरंग सखा परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के पावन जन्म उत्सव पर पतंजलि योगपीठ जिला धार के भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत सह राज्य प्रभारी विक्रम डूडी, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती संगीता पांडर, जिला यज्ञ प्रभारी लाखनसिंह आर्य, युवा भारत सह जिला प्रभारी पंकज जैन,,सोनुजी सोनी,मोनु जी सोनी कपूर जी,शेखर जी, महिला पतंजलि सह जिला प्रभारी श्रीमती राधा मालवीय, रूपाली शर्मा, रेणु अग्रवाल पत्रकार,भारत,विजय, अमित जी सहित बड़ी संख्या में योग साधकों की गरिमा मय उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन भगवान भूत भोलेनाथ धारनाथ की शरण में विक्रम डूडी एवं संगीता पांडर के सानिध्य में आयोजित किया गया।
धारेश्वर प्रांगण में औषधीय पौधे रोपे गए तथा आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की लम्बी उम्र की कामना करते हुए उनके द्वारा किए गए जड़ी-बूटी के अनुसंधान के बारे में जानकारी साझा की गई।इसी प्रकार धार जिले में तहसील स्तर ग्राम स्तर पर भी आयोजन सम्पन्न हुए। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने आह्वान किया कि जड़ी बूटी रोपण पखवाड़ा 15अगस्त तक मनाया जावेगा इस दौरान अधिक से अधिक गिलोय, तुलसी,नीम, एलोवीरा,अनार हल्दी आदि औषधीय पौधे रोपे जावें। युवा भारत जिला प्रभारी सुनील धौरा, किसान विकास समिति जिला प्रभारी सुखलाल रणदा ने पतंजलि योगपीठ जिला धार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वालों के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया।यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी मिलिंद पांडर ने दी।



Comments
Post a Comment