एक ही परिवार की तीन मासूम
बच्चियों की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र
से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के बाद एक
ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक
मौत हो गई।
मृतकों में से दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय (MY)
अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि
तीसरी बच्ची की मौत छत्तीसगढ़ ले जाते समय
रास्ते में इटारसी के सरकारी अस्पताल में हुई।
तीनों मृत बच्चियां मूल रूप से जांजगीर-चांपा
(छत्तीसगढ़) की रहने वाली थीं और उनकी
उम्र 10, 8 और 5 साल बताई जा रही है।
इनके पिता नरेंद्र सिंह पीथमपुर में एलएनटी कंपनी में कार्यरत है।
इस पूरे मामले को लेकर सीएमचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं।


Comments
Post a Comment