जनविश्वास अभियान के तहत NCC कैडेटों ने किया पुलिस थाना बेटमा का भ्रमण
बेटमा। मध्यप्रदेश शासन के जनविश्वास अभियान के तहत पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेटमा, जिला इंदौर के NCC कैडेटों का पुलिस थाना बेटमा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी श्रीमती मीना कर्णावत ने सभी NCC कैडेटों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री राहुल दुबे एवं NCC प्रभारी श्री अशोक राठौर उपस्थित रहे। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना रहा




Comments
Post a Comment