Skip to main content

Posts

बेटमा - इंदौर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स क्लस्टर-2 के तत्वावधान में, जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन फुटबाल प्रतिस्पर्धा,सहोदय समागम का शुभारंभ एम.जी. एम. स्कूल कालीबिल्लौद में हुआ !

न्युज रिर्पोटर रमेश कॉकरवाल बेटमा  बेटमा - इंदौर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स क्लस्टर-2 के तत्वावधान में, जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन फुटबाल प्रतिस्पर्धा,सहोदय समागम का शुभारंभ एम.जी. एम. स्कूल कालीबिल्लौद में हुआ !  इस फुटबॉल महाकुंभ समागम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर जेकब चाको,प्राचार्य एम.जी.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल इंदौर और विशेष अतिथि श्रीमती रीना खुराना, सचिव सहोदय ग्रुप,इंदौर ने फादर वर्गीस थॉमस और एम.जी.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल कालीबिल्लोद की प्राचार्या डॉ.विभा मथारू के साथ दीप प्रज्वलित करके किया। इस चार दिवसीय भव्य आयोजन में सी.बी.एस.ई .स्कूल सहोदय ग्रुप के 16 स्कूलों की 26 टीमें शामिल होंगी ! जिसमें 14 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही शामिल होंगें ! एम.जी.एम. स्कूल कालीबिल्लौद की प्राचार्या एवं सहोदय समूह सदस्या श्रीमती विभा मथारू ने बताया कि फुटबाल स्पर्धा 2018 समागम के लिए एम.जी.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल के विशाल मैदान को दुल्हन की तरह और मंच को आकर्षक फुटबाल के खेल चित्रों के माध्यम से सजाया गया है! प्रतियोगी विद्यार्थियों द्वारा स्कूल बेंड की धुन पर मार...

Video राष्ट्र सेविका समिति द्वारा बेटमा में निकाला गया विशाल पथ संचलन

 न्युज रिर्पोटर रमेश कॉकरवाल ,बेटमा बेटमा राष्ट्र सेविका समिति द्वारा बेटमा नगर में 28 अक्टूबर रविवार को स्थानीय बियाणी गार्डन से शाम को 4:30 बजे पथ संचलन निकाला गया जिसमें समिति की सेविकाये पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से घोष की स्वर लहरियों के साथ कदमताल करती हुई दिखाई दी । संचलन के पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रुचि गांधी ने की । मंच से बौद्धिक के रूप में नारी शक्ति को संबोधित करते हुए विभाग सह संपर्क प्रमुख श्रीमती रेणु पिंगले ने बताया की 1962 में हुए भारत चीन युद्ध के दौरान पूरे देश में समिति की सेविकाओं ने धन संग्रह कर रक्षा कोष को दी एवं अकाल के समय एक गांव को गोद लेकर प्रत्येक घर से एक मुट्ठी अनाज और एक पैसा एकत्र करके उस गांव का पालन पोषण किया । जिला कार्यवाहीका श्रीमती मधु जोशी ने बताया कि आज के संचलन में 250 सेविकाओं ने कदमताल किया। नारी शक्ति में जोश भरने हेतु प्रांजली जोशी ने "हो जाओ तैयार सखीयों हो जाओ तैयार" गीत गाया । संचलन का पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

राहुल गॉधी के लिए बेटमा मे पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने की बैठक |

न्युज रिर्पोटर रणजीत मंडलोई,बेटमा बेटमा नगर में ग्रामीण एवं शहरी कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा   जगदीश वाटिका गार्डन में शनिवार दोपहर 2: बजे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न की गई lपूर्व विधायक सतनारायण पटेल ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किघी  इस बैठक में अखिल भारतिय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के दौरे को लेकर  सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है जिसमें  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में श्री राहुल गांधी जी के नगर आगमन पर 29 अक्टूबर को रोड शो कार्यक्रम  आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर एयरपोर्ट से की जाएगी और रोड शो कार्यक्रम का समापन इंदौर राजवाड़ा पर महासभा करके कार्यक्रम का समापन किया जाएगा l जिसमें अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एवं बेरोजगार युवाओं और किसान भाइयों को संबोधित करेंगे.l इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यछ हाजी अब्दुल कलाम, जिला पंचायत सदस्य कृपाराम सोलंकी , चितरंजन सिंह दरबार, ...

करवा चौथ 27 को, 12 साल बाद बने इस महासंयोग में महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

बेटमा - इंदौर में 27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाई जाएगी। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। इस बार 12 साल बाद ऐसा महासंयोग बन रहा कि व्रत रोहणी नक्षत्र एवं स्थिर लग्न वृषभ, वृश्चिक की बृहस्पति, दिन शनिवार को चंद्र दर्शन होंगे।  कार्तिक मासे कृष्ण पक्ष श्री गणेश-करवा चौथ महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। करवा चौथ के व्रत से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि मान-सम्मान, लक्ष्मी की वृद्धि, दीर्घायु आदि की पूरी प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता-पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश जी की पूजा करके कथा सुनती हैं। आरती के बाद अपने व्रत को चंद्रमा के दर्शन और उनको अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। करवाचौथ में इन पूजन सामग्री का होता है इस्तेमाल करवा, सीके-6, रोली, सिंदूर, हल्दी, चावल, पुष्प, मिष्ठान, कपूर, अगरबत्ती, शुद्ध घी का दीपक, कलावा, दूर्वा, शुद्ध जल का भरा हुआ कलश, घर में बने पकवान आदि की पूजा की जाती है। पूजा के पश्चात सुहागिन महिलाएं छलनी से चंद्रमा दर्शन के साथ पति के दर्शन करती हैं। पति के हाथों से ही जल और फल ग...

महू में हार्दिक पटेल और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

ब्रेकिंग -: महू। शहर में रविवार को हार्दिक पटेल और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। ड्रीमलैंड चौराहे पर दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विवाद टाला और घेरे में लेकर हार्दिक पटेल को वहां से रवाना किया। कुछ देर बाद वहीं से शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा निकली। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे। इस बीच हार्दिक इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में किसान सत्याग्रह जनसभा में पहुंचे। इसका आयोजन कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के परिवार की ओर से किया गया। आयोजन को लेकर पुलिस और चुनावी टीम भी मौके पर मौजूद रही। सत्यनारायण पटेल के भाई राधेश्याम पटेल ने आयोजन की कमान संभाल रखी थी।

Video बेटमा , मॉ जगदम्बा के भंडारे मे उमड़ी भारी भिड |

न्यूज रिर्पोटर - रमेश कॉकरवाल बेटमा | बेटमा नवरात्रि के समापन पर सोसायटी रोड पर स्थित मॉ जगदम्बा गरबा मंडल द्वरा बिशाल भॅडारे का आयोजन किया गया| भंडारे मे बडी संख्या मे महिलाए,पुरुष,बालिकाए व बालको ने माता के भंडारे मे भोजन प्रसादी ली | पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि यहॉ लगातार भंडारे का 15 वॉ वर्ष है | नवरात्रि के पर्व पर लगातार कई आयोजन माता के पॉडाल मे आयोजीत हुऐ | यहॉ प्राचिन मारुती हनुमान मंदिर भी है | जहॉ भक्तो ने मारुति नंदन के दर्शन कर भंडारे मे प्रसादी ली |

Vido बेटमा - बेटमा थाना टीम को मिली एक बड़ी सफलता ।

Express breaking रमेश कॉकरवाल बेटमा बेटमा - बेटमा थाना टीम को मिली एक बड़ी सफलता । चोरी की योजना बनाते, बाग-टांडा चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार। चोरी की दो मोटरसाइकिल जप्त । बेटमा थाना की काली बिल्लोद क्षेत्र की प्रभातम कॉलोनी से किया गिरफ्तार। देर रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थे |