Skip to main content

Posts

बेटमा नगर के कई स्कूलों में हर्ष से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।

नगर के कई स्कूलों में हर्ष से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस । बेटमा नगर के बेटमा पब्लिक हा. से. स्कूल बेटमा में 73वे स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा  । कार्यक्रम की शुरुआत झंडा वन्दन से की गई । झंडा वन्दन स्कूल के पिछले साल के 10वी एवम 12 वी के टॉपर्स बच्चों द्वारा किया इसके बाद । बच्चो द्वारा राष्ट्र गीत एवम भाषण प्रस्तुत किये गए ।बच्चो द्वारा बताया गया कि किस प्रकार हमारे  देश को स्वतंत्रता  दिलवाने के लिए हमारे स्वतन्त्रता सेनानियों ने  क्या क्या क़ुरनबानीया दी । इस अवसर पर संस्था के संचालक मोहम्मद अमीन खान ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व प्रकाश डाला , साथ ही बच्चों को समझाया की अच्छी शिक्षा से आपका भविष्य बनेगा और आपके भविष्य पर देश का महत्व निर्भर है ।  इस लिये आप अच्छी पढ़ाई करे व अपना एवम स्कूल के नाम रोशन करे । कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को मिठाई वितरित की गई । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एवम समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे । बेटमा से राजेन्द्र सूर्यवंशी की रिपोर्ट

Video बेटमा ,भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अंबेडकर चौराहे पर हुई भारत माता की आरती |

रणजीत मंडलोई,बेटमा | बेटमा ,भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अंबेडकर चौराहे पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या मे राष्ट्र भक्तो ने मिलकर भारत माता की आरती करके राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करी |   पिछले दो वर्षों से यह आयोजन सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इस वर्ष 15अगस्त और रक्षाबंधन का पर्व एक ही दिन है | अतः भारत माता की आरती का समय सुबह 9.30 बजे रखा गया था।  इस राष्ट्रीय पर्व पर अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति देकर, भारत माता की आरती में शामिल होकर, आजादी के प्रति हमारे कर्तव्यों के महत्व को गौरवान्वित करने वालो मे सर्व श्री लोकेशानंद जी शास्त्री , आशिष जी,धर्मवीर सिंह चौहान ( बब्बी दरबार) ,गोविंद चौहन,पवन पटेल,सचिन सोनी,गोपाल शारदा,नारायण सिसोदिया,लीलाधर कुशवाह,सत्यनारायण खण्डेलवाल,  संजय खत्री, गोविंद मंडलोई ,राकेश गेहलोत,विजय कुमरावत,कान्हा चौधरी,सत्यनारायण जाट,विजय मंडलोई,अनिल चौहान, रमेश कॉकरवाल,राजेन्द्  सूर्य वंशी,सहित बडी संख्या मे भागवत कृपा सेवा समिती के सदस्य उपस्थित थे ...

बेटमा Video जगह-जगह फहराया जाएगा तिरंगा

बेटमा जगह जगह फहराया जाएगा तिरंगा बेटमा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यहां प्रातः 8 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान संयुक्त रूप से ध्वज फहराएंगे। इसके बाद 8.30 बजे शास्त्री सभा स्थल पर परिषद ऑफिस स्टाफ व 9 बजे आंबेडकर चौराहे पर सफाई कर्मचारी झंडावंदन करेंगे। तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार विनोद पाठक , थाना परिसर में थाना प्रभारी धीरेंद्रपालसिंह चौहान, शासकीय चिकित्सालय में डॉ. वीरेंद्रसिंह चौधरी, सेवा सहकारी संस्था में पूर्व संस्था अध्यक्ष अंतरसिंह राठौर झंडावंदन करेंगे।  ग्राम पंचायत झलारा में सरपंच राजेश यादव, रावद में सरंपच शिवनारायण जाट, रणमल बिल्लोद में सरपंच सोहन पटेल, पिरपिपलिया में सरपंच जगदीश सुनेर, सलमपुर में सरपंच सलीता पटेल, काली बिल्लोद में सरपंच नर्मदा परमार झंडावंदन करेंगे। वहीं स्कूलों में स्काई हाईटस एकेडमी में सुनीता शारदा की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के पालक ध्वज फहराएंगे। साउथ वैली में प्राचार्य पूनम शेखावत,...

बेटमा स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया रक्षा बँधन का पर्व

स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया रक्षा बँधन का पर्व नगर के बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बेटमा में रक्षा बंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  प्रतियोगिता में सीनियर एवम जूनियर छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से दामिनी अग्रवाल कक्षा 11 वी ने प्रथम एवम अयान मंसूरी कक्षा 9 वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जूनियर वर्ग से परीक्षीत चौहान कक्षा 5 वी ने प्रथम एवम यामिनी परिहार कक्षा 8 वी ने दिवतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर संस्था के संचालक मो अमीन खान ने बच्चो को रक्षा बंधन का महत्व बताते हुए सभी को रक्षा बंधन की सुभकामना दी । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रकाशचन्द जी मुरार एवम सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थिति थे। बेटमा से राजेन्द्र सूर्यवंशी की रिपोर्ट

बेटमा ,भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अंबेडकर चौराहे पर होगी भारत माता की आरती |

बेटमा ,भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अंबेडकर चौराहे पर भारत माता की आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमे सभी राष्ट्र भक्त  मिलकर भारत माता की आरती करके राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करेगे | पिछले दो वर्षों से यह आयोजन सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इस वर्ष 15अगस्त और रक्षाबंधन का पर्व एक ही दिन है | अतः भारत माता की आरती का समय सुबह 9 बजे रखा गया है। इस राष्ट्रीय पर्व पर अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति देकर, भारत माता की आरती में शामिल होकर, आजादी के प्रति हमारे कर्तव्यों के महत्व को गौरवान्वित करने कि अपिल भागवत कृपा सेवा समिती ने की है |

बेटमा शिव मंदिरो मे उमडे शिव भक्त

बेटमा शिव मंदिरो मे उमडे शिव भक्त      बेटमा 12 अगस्त आखरी श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस थाना परिसर, बेटमा स्थित श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर में शाम ठीक 7 बजे भोले बाबा की महाआरती का आयोजन व तत्पश्चात फलाहारी खिचड़ी प्रसादी का वितरण हुआ |     रेवा कुण्ड स्थिति कुण्डेश्ववर महादेव का आर्कषक श्रंगार किया गया | वही बदीपुरा बालाजी मंदिर स्थिति शिव मंदिर मे भी आर्कषक श्रंगार किया गया | एवं नगर के सभी शिव मंदिरो मे शिव भक्तो का तांता लगा रहा | रणजीत मंडलोई,बेटमा 9827206310

बेटमा , बायपास स्थित चार ओड़ी मुक्तिधाम का कायाकल्प जारी |

बेटमा , बायपास स्थित चार ओड़ी मुक्तिधाम का कायाकल्प जारी | नगर परिषद बेटमा के अध्यक्ष धर्मवीरसिंह  चौहान(बब्बी दरबार) ने अध्यक्ष पद के अपने कार्यकाल में विकास कार्यो की झड़ी लगा दी है। नगर में ऐसा कोई वार्ड या जगह नही है जहां पर कोई भी विकास कार्य नही हुआ हो। प्रधानमंत्री आवास योजना, फिल्टर वाटर लाइन, सड़के, नालियां और वो सब जो नगर परिषद के दायित्व होते है उनका शत प्रतिशत निर्वहन बेटमा में हुआ है। जाति, धर्म और सम्प्रदाय से परे हटकर काम करने वाले बब्बी दरबार ने भाजपा के ध्येय वाक्य अंत्योदय से लेकर सबका साथ सबका विकास पर कार्य किया है। नगर का उपेक्षित, विवादित किंतु बहुप्रचारित शीतलामाता मंदिर भी बब्बी दरबार के प्रयासों से सज संवर चुका है। बेटमा के चार ओडी, व देपालपुर रोड मुक्तिधामो और धार रोड, व होली रोजरी स्कूल के पास वाले कब्रस्तानों में भी कई कार्य करवाकर उनका कायाकल्प किया जा चुका है। बेटमा का प्रमुख बायपास रोड़ स्थित चार ओडी मुक्तिधाम अव्यवस्थाओं और कतिपय नेताओ के कब्जे से बेहाल हो चुका था, लेकिन अब उस जगह का पूरा कायाकल्प होना तय हो चुका है और कार्य भी चालू हो गय...