Video बेटमा ,भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अंबेडकर चौराहे पर हुई भारत माता की आरती |
रणजीत मंडलोई,बेटमा |
बेटमा ,भागवत कृपा सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अंबेडकर चौराहे पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या मे राष्ट्र भक्तो ने मिलकर भारत माता की आरती करके राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करी |
पिछले दो वर्षों से यह आयोजन सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इस वर्ष 15अगस्त और रक्षाबंधन का पर्व एक ही दिन है | अतः भारत माता की आरती का समय सुबह 9.30 बजे रखा गया था।
इस राष्ट्रीय पर्व पर अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति देकर, भारत माता की आरती में शामिल होकर, आजादी के प्रति हमारे कर्तव्यों के महत्व को गौरवान्वित करने वालो मे सर्व श्री लोकेशानंद जी शास्त्री , आशिष जी,धर्मवीर सिंह चौहान ( बब्बी दरबार) ,गोविंद चौहन,पवन पटेल,सचिन सोनी,गोपाल शारदा,नारायण सिसोदिया,लीलाधर कुशवाह,सत्यनारायण खण्डेलवाल, संजय खत्री, गोविंद मंडलोई ,राकेश गेहलोत,विजय कुमरावत,कान्हा चौधरी,सत्यनारायण जाट,विजय मंडलोई,अनिल चौहान, रमेश कॉकरवाल,राजेन्द् सूर्य वंशी,सहित बडी संख्या मे भागवत कृपा सेवा समिती के सदस्य उपस्थित थे | कार्य क्रम का संचालन रणजीत मंडलोई ने किया |






Comments
Post a Comment